Tuesday, June 02, 2026
BREAKING
पंजाब निकाय चुनाव: आप ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, एसबीएस नगर से रॉबी कांग बने जिला प्रभारी पंजाब कांग्रेस में महामंथन : 4 दिन में दूसरी हाई-लेवल मीटिंग, सोशल इंजीनियरिंग का कैलकुलेटर और कैप्टन की घर वापसी की सुगबुगाहट पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरोगेज ट्रेन चार साल बाद पटरी पर लौटी, पंजाब-हिमाचल का रेल संपर्क बहाल इस वर्ष हरियाणा में अनाज भंडारण के लिए 20 लाख मीट्रिक टन क्षमता के नए गोदाम बनाए जाएंगे: मुख्यमंत्री सैनी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : आरती सिंह राव नफे सिंह लाहली वैश्य समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें : अशोक बुवानीवाला गरीब, मजदूर और आमजन की आवाज उठाना देशद्रोह है तो हम सब देशद्रोही हैं : राव नरेंद्र सिंह कुमारी सैलजा उत्तराखंड दौरे पर, राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की प्राप्ति में तेलंगाना और हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल घोष हरियाणा में 16,552 मेगावाट से अधिक बिजली उपलब्ध, उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध आपूर्ति : अनिल विज

पंजाब

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा यूनियन से की मुलाकात; समयबद्ध तरीके से मांगों के समाधान का दिया भरोसा

02 जून, 2026 07:25 PM

चंडीगढ़ : मनरेगा कर्मचारियों की मांगों एवं चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने यहां पी.एस.पी.सी.एल. गेस्ट हाउस में मनरेगा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी लंबित मांगों को शीघ्र एवं समयबद्ध तरीके से हल करने का भरोसा दिया।

स. सौंद ने विभाग के सचिव श्री अजित बालाजी जोशी तथा संयुक्त विकास आयुक्त-कम-कमिश्नर शैना अग्रवाल के साथ यूनियन प्रतिनिधियों की मांगों और मुद्दों को गंभीरता से सुना। उल्लेखनीय है कि राज्य भर में मनरेगा के अंतर्गत लगभग 2100 कर्मचारी कार्यरत हैं।

स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा पंजाब के गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में इन कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी जायज़ मांगों को समयबद्ध तरीके से हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

मंत्री ने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी एवं गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार मनरेगा कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, कर्मचारी-हितैषी और जवाबदेह प्रशासन पर विश्वास रखती है तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

पंजाब सरकार की जन-हितैषी नीति का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीण समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार समग्र विकास सुनिश्चित करने, ग्रामीण शासन को मजबूत करने, रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करने तथा राज्य भर में नागरिक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के सचिव श्री अजित बालाजी जोशी ने भी प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों की संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर गहन जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नीतिगत निर्णयों और वित्तीय प्रभावों से जुड़े मामलों के व्यावहारिक एवं टिकाऊ समाधान हेतु वित्त विभाग से भी चर्चा की जाएगी।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों में यूनियन के सदस्य गुरसेवक सिंह, प्रेम सुखदास, गुरदीप दास, सुखप्रताप, दविंदर सिंह, अमरीक सिंह महिराज, रणजीत सिंह, अमृतपाल सिंह और संदीप कक्कड़ शामिल थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब निकाय चुनाव: आप ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, एसबीएस नगर से रॉबी कांग बने जिला प्रभारी

पंजाब निकाय चुनाव: आप ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, एसबीएस नगर से रॉबी कांग बने जिला प्रभारी

पंजाब कांग्रेस में महामंथन : 4 दिन में दूसरी हाई-लेवल मीटिंग, सोशल इंजीनियरिंग का कैलकुलेटर और कैप्टन की घर वापसी की सुगबुगाहट

पंजाब कांग्रेस में महामंथन : 4 दिन में दूसरी हाई-लेवल मीटिंग, सोशल इंजीनियरिंग का कैलकुलेटर और कैप्टन की घर वापसी की सुगबुगाहट

पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरोगेज ट्रेन चार साल बाद पटरी पर लौटी, पंजाब-हिमाचल का रेल संपर्क बहाल

पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरोगेज ट्रेन चार साल बाद पटरी पर लौटी, पंजाब-हिमाचल का रेल संपर्क बहाल

पंजाब सरकार स्टोरेज स्पेस के मुद्दे को हल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत

पंजाब सरकार स्टोरेज स्पेस के मुद्दे को हल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत

गैंगस्टरों ते वार का 133वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर छापेमारी; 221 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 133वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 499 स्थानों पर छापेमारी; 221 गिरफ्तार

ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

विरासत-ए-खालसा, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल होंगे सौर ऊर्जा से लैस; 661 सरकारी इमारतों पर भी लगेंगे 18.6 मेगावाट के सोलर प्लांट : अमन अरोड़ा

विरासत-ए-खालसा, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल होंगे सौर ऊर्जा से लैस; 661 सरकारी इमारतों पर भी लगेंगे 18.6 मेगावाट के सोलर प्लांट : अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

‘गैंगस्टरों ते वार’ का 132वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 446 स्थानों पर छापेमारी; 192 गिरफ्तार

‘गैंगस्टरों ते वार’ का 132वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 446 स्थानों पर छापेमारी; 192 गिरफ्तार