Monday, March 23, 2026
BREAKING
ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, फोटो शेयर कर जताई खुशी संकट के बीच बड़ी खबर: दो भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मंजूरी PMUY से देश में लगभग हर घर तक पहुंचा LPG कनेक्शन, करीब 10.56 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन पश्चिम मध्य में युद्ध से दुनिया में बने मुश्किल हालात, हमें तैयार और एकजुट रहने की आवश्यकता : पीएम मोदी राज्यसभा में पूर्वोत्तर के छात्रों के खिलाफ हिंसा व भेदभाव पर व्यक्त की गई गंभीर चिंता कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई : पीएम मोदी

फीचर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज हैदराबाद में वीकेएसए कार्यक्रम स्थलों का करेंगे दौरा

09 जून, 2025 05:13 PM

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सोमवार को तेलंगाना में वीकेएसए कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य किसानों के साथ बातचीत को सुविधाजनक बनाना और अभियान के प्रभाव को बढ़ाने के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करना है।

अपने दौरे के दौरान, केंद्रीय कृषि मंत्री रंगा रेड्डी जिले के मनसनपल्ली गांव और रामचंद्रगुडा गांव में किसानों (किसान चौपाल) से बातचीत करेंगे। इसके बाद मंत्री इब्राहिमपट्टनम के मंगलपल्ली गांव में कल्लेम जंगारेड्डी गार्डन में किसानों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे विकसित कृषि संकल्प अभियान के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर चर्चा करेंगे, जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी प्रसार और जमीनी स्तर पर जुड़ाव के माध्यम से भारत भर में 1.5 करोड़ से अधिक किसानों तक पहुंचना है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों के साथ भाग लेंगे।

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय के अनुसार, वैज्ञानिक-किसान संवाद सत्र में तेलंगाना के लगभग 1500 किसानों और कृषि क्षेत्र की महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है, ताकि वे टिकाऊ पद्धतियों, उन्नत प्रौद्योगिकियों और कृषि एवं जलकृषि के एकीकृत दृष्टिकोण के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर तेलंगाना के कृषि विज्ञान केन्द्रों और हैदराबाद के आईसीएआर संस्थानों द्वारा नवाचारों और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

आपको बता दें, गांव के दौरे से पहले, शिवराज सिंह आगामी सुविधाओं की आधारशिला रखने, विभिन्न सुविधाओं का दौरा करने और वृक्षारोपण करने के लिए आईसीएआर – भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान, राजेंद्रनगर, हैदराबाद का दौरा करेंगे।

गौरतलब हो, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने पूर्व-ख़रीफ़ सीजन के दौरान 29 मई से 12 जून 2025 तक चलने वाले “विकसित कृषि संकल्प अभियान (वीकेएसए)” नामक एक राष्ट्रव्यापी आउटरीच पहल की शुरुआत की है। इस प्रमुख अभियान का उद्देश्य वैज्ञानिक प्रगति को सीधे किसानों से जोड़कर कृषि अनुसंधान और जमीनी स्तर की प्रथाओं के बीच की दूरी को कम करना है, जिससे विकसित भारत @2047 के परिकल्पना को साकार करने में योगदान मिलेगी।

आईसीएआर के मार्गदर्शन में आईसीएआर-अटारी, जोन एक्स, हैदराबाद को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में वीकेएसए अभियान के समन्वय का काम सौंपा गया है। यह अभियान कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), आईसीएआर संस्थानों, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्रों और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के सामूहिक प्रयासों से संबंधित राज्यों के कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन विभागों के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया