Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरुगन ने रूपनगर ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

13 सितंबर, 2025 08:24 PM

रूपनगर: सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज पंजाब के रूपनगर ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया और प्रभावित परिवारों से संवाद किया। उन्होंने शाहपुर बेला, हरीवाल, भानुपाली, बेला ध्यानी और नंगल सहित कई गाँवों का दौरा कर बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लिया।

डॉ. मुरुगन ने खेतों का निरीक्षण कर मक्का, धान और अन्य फसलों के नुकसान को देखा। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में जलभराव और मार्गों के कट जाने से कृषि और आपूर्ति दोनों प्रभावित हैं। किसानों ने आशंका जताई कि यदि समय पर राहत कार्य न हुए तो अगली फसल भी प्रभावित हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि “केंद्र सरकार आपके साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी। राहत व पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि प्रभावित परिवार जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।”

ग्रामीणों ने गाँवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए पुल निर्माण की माँग रखी। डॉ. मुरुगन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी कर पुल निर्माण का कार्य सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढाँचे के विकास और दीर्घकालिक समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

डॉ. मुरुगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा को ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर उच्चस्तरीय टीमें प्रभावित क्षेत्रों का आकलन कर रही हैं।

उन्होंने नंगल स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का भी दौरा कर वहाँ हुई क्षति का निरीक्षण किया और आवश्यक मरम्मत कार्यों का आश्वासन दिया। दौरे के दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और ग्रामीणों द्वारा की जा रही सेवा भावना की सराहना की।

समीक्षा बैठक
रूपनगर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक में डॉ. मुरुगन ने प्रभावित परिवारों को समय पर राहत पहुँचाने, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, नकद सहायता, बीज व खाद वितरण और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी और तेज़ कार्यप्रणाली अपनाने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि “राहत कार्यों के साथ-साथ दीर्घकालिक पुनर्वास योजना पर भी कार्य किया जाएगा। पुल, सड़क, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर काम करेंगी।”

आगामी कार्यक्रम
डॉ. मुरुगन 14 सितम्बर 2025 को प्रेस वार्ता के माध्यम से राहत कार्यों की प्रगति साझा करेंगे। इसके उपरांत वे चंडीगढ़ में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां