Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी • हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट • पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार • हरविन्द्र कल्याण ने ‘सदस्य परिचय 2024’ पुस्तक का किया विमोचन, 90 विधायकों की विस्तृत जानकारी संकलित • हरियाणा के हर परिवार को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर कंपनियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक निवेश पर विस्तृत चर्चा • सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत, क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहता है : अनिल विज • Kangra: 58 साल की पक्की नौकरी देने की बातें करने वाली सरकार आऊटसोर्स कर्मियों की नौकरियां छीन रही : जयराम • Bilaspur: ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति • खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जालंधर में 10 से 17 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय खेल मुकाबले

बाज़ार

केंद्रीय बजट 2026 से पहले शेयर बाजार हरे निशान में खुला, ऑटो सेक्टर में जबरदस्त तेजी

01 फ़रवरी, 2026 07:17 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले रविवार के विशेष सत्र में भारतीय शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ सपाट खुला। हालांकि कुछ ही देर बाद बाजार लाल निशान में आ गया। इसके बाद बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

खबर लिखे जाने तक (सुबह 9:30 बजे), 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 55.11 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 82,324.89 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 3.50 अंक या 0.01 प्रतिशत गिरकर 25,317.15 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, व्यापक बाजार भी शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स क्रमशः 0.32 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत नीचे थे।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑटो, निफ्टी फार्मा, प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी हेल्थकेयर को छोड़कर अन्य इंडेक्स लाल निशान में थे, जिनमें निफ्टी मेटल सबसे अधिक गिरावट दर्ज करने वाला सूचकांक रहा, जो 4 प्रतिशत से अधिक नीचे कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, बीईएल, पावर ग्रिड, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। तो वहीं इंफोसिस, टाटा स्टील, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, रविवार 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी। बजट भाषण भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे संसद में शुरू होगा। यह पहली बार होगा जब वार्षिक केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। बजट के बाद इससे जुड़े सभी दस्तावेज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में प्रस्तुत किए जाएंगे। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा।

बजट से पहले 29 जनवरी को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2026-27 पेश किया गया। वार्षिक सर्वेक्षण में व्यापक आर्थिक स्थिरता का हवाला देते हुए वित्त वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.8-7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। इसमें स्वदेशी को सरकार के रणनीतिक दृष्टिकोण में व्यापक बदलाव के केंद्र में रखा गया है।

सर्वेक्षण में भारत की मध्यम अवधि की संभावित वृद्धि दर को वित्त वर्ष 2023 के आर्थिक सर्वेक्षण में अनुमानित 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है, जो हाल के वर्षों में नीतिगत सुधारों के कुल प्रभाव को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

57वीं GST काउंसिल की बैठक अब 8 अक्टूबर को, जरूरी वजहों से एक दिन टली बैठक

57वीं GST काउंसिल की बैठक अब 8 अक्टूबर को, जरूरी वजहों से एक दिन टली बैठक

सितंबर में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 3 महीने के उच्चतम स्तर पर, PMI बढ़कर 55.2

सितंबर में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 3 महीने के उच्चतम स्तर पर, PMI बढ़कर 55.2

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 126 अंक और निफ्टी 48 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 126 अंक और निफ्टी 48 अंक चढ़ा

भारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा

भारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति