Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

हरियाणा

कुरुक्षेत्र पशु मेले में ऊंट की कैटवॉक हर किसी को कर रही मंत्र मुग्ध, महेंद्रगढ़ से मेले में पहुंची ऊंटनी सुंदरता में आई प्रथम

08 फ़रवरी, 2026 05:10 PM

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशु मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में हरियाणा के अलग-अलग राज्यों से पशुपालक अलग-अलग कैटेगरी में पशु लेकर पहुंचे हैं। वहीं हरियाणा राजस्थान की सीमा से लगते जिले महेंद्रगढ़ से पशुपालक ऊंट लेकर यहां पर पहुंचे हैं। यहां पर प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ-साथ ऊंट मेले में आए हुए लोगों का मनोरंजन करने के लिए स्टेज पर कैटवॉक करके लोगों को खूब मनोरंजन कर रहे हैं। ऊंट की ऐसी कैटवॉक शायद ही पहले आपने देखी होगी, जहां पर मेले के अंदर गानों पर ऊंट थिरकते हुए नजर आए। 

ऊंट के मालिक जगदेव ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ से यहां पर मेले में पहुंचे हैं, उनके पूर्वज कई पीढ़ियों से ऊंट पालने का काम करते आ रहे हैं और उनसे ही उनकी रोजी-रोटी चलती है और उनसे ही वह खेती-बाड़ी करते हैं। यहां पर वह अपने मादा ऊंट को लेकर पहुंचे हैं जिनको सुंदरता में प्रथम पुरस्कार मिला है और यह उनके लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकारी मेलों में ही ऊंट की प्रदर्शनी और कंपटीशन लड़े जाते हैं, प्राइवेट मेलों से तो हमारे ऊंट गायब ही हो गए है। बिहार सरकार का एक अच्छा कदम है। 

इस मादा ऊंट की कीमत कीमत डेढ़ लाख रूपए

उन्होंने बताया कि उनके इस मादा ऊंट की कीमत डेढ़ लाख रूपए है, जिसकी उम्र 3 वर्ष है। उन्होंने कहा कि जिस मादा ऊंट ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है, वह पहले भी दो बार अलग-अलग मेलों में प्रथम आ चुकी है। उन्होंने बताया कि आजकल हरियाणा में ऊंट बहुत कम रह गए हैं, लेकिन वह अब भी ऊंट से ही अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। उससे हल में जोत कर खेती भी करते हैं। हालांकि यहां पर करीब 6 से 7 पशुपालक ऐसे पहुंचे हैं जो ऊंट को लेकर यहां पर मेले में आए हैं और सबसे बड़ी बात यह ऊंट काफी ऊंचे कद के है। उनके बालों की कटिंग भी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है, क्योंकि बालों की कटिंग उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है।

उन्होंने कहा कि इनको खाने में कुछ अलग से नहीं दिया जाता जो उनके घर का ही अनाज होता है उसको मिक्स करके वह उसको देते हैं और इसके रख-रखाव में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आजकल हरियाणा में ऊंट की संख्या कम हो गई है लेकिन वह अपने इस पुस्तैनी काम को आगे बढ़ाने के लिए अब भी पालने का काम कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा