Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

हरियाणा

कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी गिरफ्तार: फैक्टरी मालिक पर हमले और दो लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला

22 जुलाई, 2025 04:27 PM

पंचकूला : पंचकूला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रायपुर रानी क्षेत्र में फैक्टरी मालिक पर जानलेवा हमले और दो लाख रुपये की लूट के मास्टरमाइंड रहे कुख्यात बदमाश गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश, लूट, अवैध खनन, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे 30 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज, डीसीपी सृष्टि गुप्ता, और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशन में की गई। कार्रवाई एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज और डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज एसआई मंदीप सिंह की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गांव सरकपुर से की गई।

फैक्टरी मालिक पर लोहे की रॉड और गंडासी से किया हमला
गोल्डी पर गांव मानकटबरा निवासी फैक्टरी संचालक मनीष पुत्र रूपचंद ने जानलेवा हमले का आरोप लगाया था। 1 अप्रैल की रात फैक्टरी जाते समय हमलावरों ने मनीष की गाड़ी को रोका, शीशे तोड़े और उस पर ताबड़तोड़ लोहे की रॉड और गंडासी से वार किए। हमले में मनीष का हाथ गंभीर रूप से जख्मी हुआ और हमलावर 2 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

हथियारों की बरामदगी, रिमांड पर पूछताछ जारी
पुलिस ने गोल्डी के पास से एक देसी पिस्तौल, एक कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 20 जुलाई को अदालत में पेश करने के बाद उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में उसके हथियार तस्करी नेटवर्क और अन्य अपराधों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।

पहले भी विधानसभा चुनावों के दौरान गोली लग चुकी है
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, गोल्डी वही व्यक्ति है जिसे विधानसभा चुनावों के दौरान एक काफिले में गोली लगी थी। वह यमुनानगर के सढ़ौरा क्षेत्र में भी हत्या के प्रयास जैसे मामलों में शामिल रहा है।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं चार साथी
इस मामले में रायपुर रानी थाना में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पहले 30 जून को चार अन्य आरोपी — वीरपाल सिंह, गुलफाम उर्फ गोन्नी, अभिषेक खान, और कासिल अली को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता