Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

फीचर

कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

26 जुलाई, 2025 05:11 PM

पूरे देश में आज शनिवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारत के वीर सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इन नेताओं ने सैनिकों के अद्भुत साहस, दृढ़ संकल्प और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए देशवासियों से वीर जवानों के योगदान को हमेशा याद रखने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पर अपने संदेश में लिखा, “कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह दिन हमारे सैनिकों की असाधारण वीरता, साहस और अटूट संकल्प का प्रतीक है। उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देश के प्रत्येक नागरिक को सदैव प्रेरित करता रहेगा। जय हिंद! जय भारत!”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को इस अवसर पर बधाई देते हुए लिखा कि कारगिल विजय दिवस मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों की “अद्वितीय वीरता और साहस” की याद दिलाता है। उन्होंने लिखा, “यह अवसर हमें उन साहसी वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने भारत मां की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। हम उनके साहस को नमन करते हैं।”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध के वीरों की अतुलनीय बहादुरी को याद करते हुए कहा, “कारगिल विजय दिवस पर मैं उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने दुर्गम और कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र की रक्षा के लिए अद्वितीय साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उनका बलिदान भारतीय सशस्त्र बलों के अडिग संकल्प का कालातीत प्रमाण है। भारत हमेशा उनका ऋणी रहेगा।”

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस अवसर पर श्रद्धांजलि दी और शहीदों व उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “कारगिल विजय दिवस पर हम भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों, पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। पूरा देश उन शहीदों के आगे नतमस्तक है जिन्होंने वीरता से हमारी मातृभूमि की रक्षा की। उनकी अडिग साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। जय हिंद।”

कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन भारत की उस ऐतिहासिक जीत की याद दिलाता है जब 1999 में ऑपरेशन विजय के अंतर्गत भारतीय सेना ने कारगिल सेक्टर (लद्दाख) में पाकिस्तानी सेना और घुसपैठियों को भारतीय क्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया था। शुरू में पाकिस्तान ने इस घुसपैठ में अपनी संलिप्तता से इनकार किया था और इसे कश्मीरी उग्रवादियों की कार्रवाई बताया था। लेकिन बाद में मारे गए सैनिकों से बरामद दस्तावेजों, पकड़े गए सैनिकों के बयान और पाकिस्तानी नेताओं की स्वीकारोक्ति से यह स्पष्ट हो गया कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना और अर्धसैनिक बल, जनरल अशरफ राशिद के नेतृत्व में सीधे तौर पर शामिल थे।

कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों ने बेहद कठिन परिस्थितियों, बर्फीले दुर्गम पहाड़ों और दुश्मन की ऊंची पोस्टों के बावजूद अद्भुत पराक्रम दिखाया। यह दिवस भारतीय सेना की वीरता और देशभक्ति का प्रतीक बन चुका है। -

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया