Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

मनोरंजन

कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर रिलीज

19 मई, 2025 01:02 PM

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और फिल्मकार कमल हासन की आने वाली फिल्म ठग लाइफ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कमल हासन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ठग लाइफ, तीन दिग्गज मणि रत्नम, कमल हासन और ए.आर. रहमान के साथ पहली बार एक साथ आने के कारण इतिहास बनाने के लिए तैयार है।इस बीच ठग लाइफ का ट्रेलर चेन्नई में शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लांच पर कमल हासन, मणि रत्नम, ए आर रहमान,सिलंबरासन टीआर (एसटीआर), त्रिशा, अभिरामी और अशोक सेलवन मौजूद रहे। इस दौरान कमल हासन और मणिरत्नम ने 38 साल बाद साथ काम करने के बारे में खुलकर बात की। एसटीआर, त्रिशा और अन्य कलाकारों ने मणिरत्नम के शानदार निर्देशन में काम करने और कमल हासन के दमदार अभिनय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के अपने अनुभव साझा किए।

फिल्म ठगलाइफ की कहानी एक ताकतवर गैंगस्टर रंगाराय शक्तिवेल नायकर (कमल हासन) के इर्द-गिर्द घूमती है। सबको लगा था कि मर चुका है, लेकिन वो वापस आता है। उसकी वापसी पुराने गुनाह, अधूरी दुश्मनियों और पारिवारिक संघर्षों को हवा देती है।फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ट्रेलर में सबसे पहले कमल हासन को दिखाया जाता है। वह एक बच्चे से कहते हैं, जान तुमने ही बचाई है मेरी, यमराज के चंगुल से छीन लाया है। अब उसने तेरे और मेरे नसीब को एक साथ लिख दिया है। अब से तुम और मैं दोनों एक, आखिर तक।इसके बाद दिखाया गया है कि वो बच्चा जिसका नाम अमर (सिलाम्बरासन) है, अब बड़ा हो चुका है। दो मिनट के इस ट्रेलर में कमल हासन का दमदार एक्शन फैंस का ध्यान खींच रहा है। ट्रेलर में इमोशन्स, ड्रामा और धुंआधार एक्शन देखने को मिल रहा है।ट्रेलर में कमल हासन और सिलंबरासन टीआर को स्क्रीन पर पिता-पुत्र की तरह देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि फिल्म ठग लाइफ को राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जायंट मूवीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत लेजेंडरी म्यूजीशियन एआर रहमान ने दिया है। फिल्म ठग लाइफ में मलयालम, हिंदी और तेलुगु सिनेमा के कलाकार नज़र आएंगे, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी मल्टी-स्टारर फिल्मों में से एक बनाता है।कमल हासन, मणि रत्नम, आर. महेंद्रन और शिव अनंत निर्मित फिल्म ठग लाइफ में कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, त्रिशा, नासिर, अभिरामी, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, महेश मांजरेकर अली फजल, वैयापुरी और अन्य प्रमुख भूमिकाएँ हैं। यह फिल्म 05 जून को दुनियाभर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर