Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

लुप्तप्राय प्रजाति दिवस: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने शेयर की टाइगर संग तस्वीर, बोले- ‘ये हैं तो हम हैं’

16 मई, 2025 04:45 PM

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के शौकीन अभिनेता रणदीप हुड्डा का टाइगर या जंगलों से खासा लगाव है। शुक्रवार को लुप्तप्राय प्रजाति दिवस के मौके पर उन्होंने टाइगर के साथ तस्वीर शेयर की और बताया कि प्रकृति में संतुलन के लिए इनका रहना बेहद जरूरी है। अभिनेता का मानना है कि यदि इन्हें संरक्षित नहीं किया गया तो मानव का भविष्य भी अंधकारमय बन जाएगा।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि पृथ्वी में सब कुछ संतुलन पर ही निर्भर करता है। एक प्रजाति के लुप्त होने से कई प्रभावित होंगे। उन्होंने लिखा, “हमारी पृथ्वी, जिसे हम धरती माता कहते हैं, यहां संतुलित और संवेदनशील इको सिस्टम है। यहां एक प्रजाति के लुप्त होने से कई प्रभावित होंगे या इससे भी बदतर स्थिति आ जाएगी और अस्तित्व खत्म हो जाएगा। लुप्तप्राय प्रजाति दिवस पर आइए इस परस्पर निर्भरता की सुंदरता की सराहना करें और इसके प्रति सचेत रहें। यदि लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षित नहीं किया गया, तो भविष्य में मनुष्य पर भी इसका असर पड़ेगा!”

रणदीप ने आगे बताया कि प्रकृति के साथ उनका संबंध कैसा है। उन्होंने लिखा, “प्रकृति के साथ मेरा रिश्ता और प्रकृति की सुंदरता और उसमें रहने वाले जीवों को कैमरे में कैद करने का मेरा प्यार सालों पहले शुरू हुआ था। इन शानदार जीवों को करीब से देखना और उनकी तस्वीरों को लेने का अहसास हमेशा से शानदार और खास रहा है।”

हुड्डा का मानना है कि सह-अस्तित्व या एक-दूसरे के साथ ही सब सुरक्षित हैं। नहीं तो मानव अस्तित्व भी लुप्त हो जाएगा। उन्होंने लिखा, “मुझे हर बार यह महसूस होता है कि अगर मनुष्य सीख ले कि सह-अस्तित्व ही एकमात्र सत्य है, तो आगे कोई दिक्कत नहीं होगी।”

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के शौकीन रणदीप अक्सर जंगल की सैर पर निकलते हैं और बाघ, गैंडा या अन्य जानवरों को कैमरे में कैद कर प्रशंसकों को भी झलक दिखाते हैं। इससे पहले वह महाराष्ट्र, नागपुर के पास उमरेड-करहंडला वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी में पहुंचे थे, जिसके वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।  

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार