Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता हुआ, घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

01 जुलाई, 2026 11:13 AM

सरकारी तेल वितरक कंपनियों की ओर से आज बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कमी की गई है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 183.50 रुपए घटकर 2,930 रुपए हो गया है, जो कि पहले 3,113.50 रुपए था।

वहीं, इस कटौती का असर देश के बाकी के हिस्सों में भी देखने को मिला है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम लखनऊ में कम होकर 3,052.50 रुपए हो गया है, जो कि पहले 3,236 रुपए था। कोलकाता में इसका दाम 3,255.50 रुपए से घटकर 3,081.50 रुपए हो गया है। पटना में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी की कीमत कम होकर 3,227 रुपए हो गई है।

इस साल कमर्शियल गैस की कीमतों में पहली बार गिरावट हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिसंबर 2025 में 1,580.50 रुपए थी, जो नए साल की शुरुआत के साथ 1 जनवरी 2026 को बढ़कर 1,691.50 रुपए हो गई। इसके बाद 1 फरवरी को कीमत बढ़कर 1,740.50 रुपए पहुंच गई।

मार्च में भी राहत नहीं मिली। 1 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर 28 रुपए महंगा होकर 1,768.50 रुपए का हो गया। अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते इसके महज छह दिन बाद, 7 मार्च को फिर से कीमतों में संशोधन किया गया और 114.50 रुपए की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत 1,883 रुपए पर पहुंच गई।

1 अप्रैल को कमर्शियल सिलेंडर 2,078.50 रुपए का हो गया। इसके बाद 1 मई को कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक ही बार में 993 रुपए की बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपए हो गई। जून में भी कीमतों का बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। 1 जून को सिलेंडर 42 रुपए और महंगा होकर 3,113.50 रुपये पर पहुंच गया था।

सरकार ने घरेलू एलपीजी की कीमतों को स्थिर रखा है। नई दिल्ली में घरेलू एलपीजी की कीमत 942 रुपए है। इससे पहले 7 मार्च को 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और 7 जून को 29 रुपए का इजाफा किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट