Sunday, July 05, 2026
BREAKING
श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की इस रणनीति से खुश नहीं इरफान पठान, एक्सपेरिमेंट के लिए इसे दो मौका कोहली-रोहित और अभिषेक जो नहीं कर पाएं, वो कारनामा वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में 2 छक्के लगाकर कर दिखाया साप्ताहिक राशिफल 6-12 जुलाई 2026: जुलाई के दूसरे सप्ताह में किस राशि को होगा लाभ, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें हरियाणा के रेवाड़ी में सोनम रघुवंशी जैसा कांड, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का आएगा IPO, ओलेक्ट्रा से है तगड़ा कनेक्शन मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों

राष्ट्रीय

ओडिशा भारत के हाई-टेक भविष्य में एक अहम भूमिका निभाएगा : अश्विनी वैष्णव

01 नवंबर, 2025 07:00 PM

नई दिल्ली: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को भारत के सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल इकोसिस्टम में ओडिशा की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने ओडिशा के भुवनेश्वर के इन्फो वैली में सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब और एटीएमपी फैसिलिटी के भूमि पूजन और ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी के अवसर पर कहा कि राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डबल-इंजन मॉडल ऑफ डेवलपमेंट का प्रतीक बन रहा है। ओडिशा रेलवे, हाईवे, पोर्ट और अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए लेकिन समारोह के दौरान उनका वीडियो मैसेज चलाया गया।

केंद्रीय मंत्री ने पिछले 1 दशक में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, "पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युक्चरिंग छह गुना बढ़ी है, जबकि एक्सपोर्ट आठ गुना बढ़ा है। आज, इलेक्ट्रॉनिक्स भारत से सबसे अधिक निर्यात होने वाली वस्तुओं की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। इस सेमीकंडक्टर फैसिलिटी जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ ओडिशा जल्द ही इस ग्रोथ में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला राज्य बन जाएगा।"

उन्होंने ओडिशा को लेकर कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का फोकस हमेशा बैलेंस्ड रीजनल ग्रोथ पर रहा है। इसी कड़ी में ओडिशा भारत के हाई-टेक भविष्य में एक अहम भूमिका निभाएगा।"

उन्होंने राउरकेला और बरहामपुर कॉलेजों के छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कहा, "मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि ओडिशा के राउरकेला और बरहामपुर कॉलेजों के छात्रों ने सफलतापूर्वक चिप डिजाइन और मैन्युफैक्चर किए हैं। यह हम सभी के लिए गर्व और संतोष का पल है।"

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने एआई और सेमीकंडक्टर ट्रेनिंग की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार पहले ही पूरे भारत में 298 यूनिवर्सिटीज को उनके छात्रों को सेमीकंडक्टर डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में ट्रेनिंग देने के लिए अपना समर्थन प्रदान कर चुकी है।

इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "मैं पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का ओडिशा को सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मुख्य हब बनाने में उनके लगातार समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं।"

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र के मार्गदर्शन और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन की पहलों ने राज्य को वर्ल्ड-क्लास इन्वेस्टमेंट, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और हाई-वैल्यू रोजगार के मौके आकर्षित करने में मदद की है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च