Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें एशेज टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की, स्मिथ करेंगे कप्तानी

01 जनवरी, 2026 06:31 PM

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी एशेज टेस्ट की 15 सदस्यीय टीम के लिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चार जनवरी से शुरु होने वाले टेस्ट मैच में नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। 

पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट नहीं खेल पाने के बाद कमिंस एडिलेड टेस्ट में वापस आए और ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की। टीम प्रबंधन ने कमिंस के वकर्लोड को मैनेज करने और भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 से पहले उनकी फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए सीरीज के बाकी मैचों के लिए इस तेज गेंदबाज को आराम देने का फैसला किया है। 

कमिंस को पहले ही इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम में शामिल किया जा चुका है। उस्मान ख्वाजा ने, अपने टेस्ट भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच, सिडनी टेस्ट के लिए टीम में अपनी जगह बनाए रखी है। 39 वर्षीय खिलाड़ी ने सीरीज की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के पहले पसंद के सलामी बल्लेबाज के तौर पर की थी, लेकिन उनका अभियान काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। 

ख्वाजा पीठ में ऐंठन के कारण पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाए, ब्रिसबेन टेस्ट में पूरी तरह से बाहर रहे और स्मिथ की बीमारी के कारण नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए वापस बुलाए जाने से पहले उन्हें शुरू में एडिलेड में टीम से बाहर रखा गया था। मेलबर्न में चौथे टेस्ट में ख्वाजा ने ट्रैविस हेड और जेक वेदरल्ड के साथ मध्य क्रम में खेला और दो पारियों में 29 और शून्य रन बनाए। कुल मिलाकर उन्होंने सीरीज में तीन मैचों में 30.60 की औसत से 153 रन बनाए हैं, जिसमें एडिलेड में एकमात्र अर्धशतक शामिल है। 

पांचवें एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम :

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जॉश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाई रिचडर्सन, मिशेल स्टाकर्, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर शामिल हैं। 
 
Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा