Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

चंडीगढ़

ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा आयोजित

23 दिसंबर, 2024 06:11 PM

चण्डीगढ़ : ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (एआईसीडीए) की आज यहां संपन्न हुई 24वीं वार्षिक आम सभा में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस नेयोल ने कहा कि कार बाजार एवं डीलर्स का कारोबार देश भर में अढ़ाई लाख करोड़ सालाना का है व इस कारोबार से लाखों लोगों के परिवार अपनी रोजी-रोटी कमा खा रहे हैं परन्तु फिर भी ये कारोबार पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार है। जेएस नेयोल, मजदूरों कामगारों की संस्था इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं, ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उन्होंने संस्था की पिछली आम बैठक में सरकार से जल्द से जल्द कार बाजार एवं डीलर्स के कामकाज को इंडस्ट्री का दर्जा देने की मांग उठाई थी ताकि इस क्षेत्र से जुड़े लोग बैंकों से कर्ज लेकर अन्य उद्योगों की तरह अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकें व आम जनता को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने में सक्षम हो सकें। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा करते हुए ट्रेड सर्टिफिकेट को लाने की तैयारी कर दी है व गुजरात एवं राजस्थान में इसका ट्रायल आरम्भ हो गया है। उम्मीद है कि अगले एक साल में ये पूरे देश में सुचारू रूप से जारी करने शुरू हो जाएंगे, जिससे पुरानी कारों के कारोबारियों को व्यापार काफी सुविधा मिलेगी। इससे एक तो चोरी चकारी, तस्करी, हत्या एवं बलात्कार आदि जैसे जघन्य अपराधों पर रोकथाम पर लगाम लग सकेगी, वहीं कारोबार में भी सहूलत होगी।

बैठक में सरकार की स्क्रैप पॉलिसी में सुधार की गुंजाइश को रेखांकित करते हुए मांग की गई कि इस कानून को लागू करते समय किसी भी गाड़ी की गुणवत्ता को ध्यान में रखना उपभोक्ता के हित में होगा। अगर कोई गाड़ी किसी उपभोक्ता ने अच्छे से मेंटेंन कर रखी है, तो उसकी टेस्टिंग करके उसे इस पॉलिसी से छूट मिलनी चाहिए। इससे मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी।

एसोसिएशन के स्थानीय अध्यक्ष ज्ञानेश्वर जैन शैंकी ने इस अवसर पर यहां चण्डीगढ़ के साथ साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से आए हुए कार डीलरों का स्वागत करते हुए उन्हें जीएसटी नंबर अवश्य लेने की अपील की, ताकि उन्हें कारोबार करने में सहूलत हो, तथा सरकार को भी इस करोबार की दिक्कतें दूर करने में आसानी हो सके। उन्होंने बताया कि संस्था ने आम सभा में सर्वसम्मति से हरविंदर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तेजिंदर सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस मौके पर सभी ने एक स्वर में इस कारोबार को पूरी तरह से ऑनलाइन करने की भी मांग उठाई जिससे पूरी पारदर्शिता से काम हो सके।

इस अवसर पर एआईसीडीए के उपाध्यक्ष रवि मल्होत्रा, हरिंदर सैनी व उधम सिंह एवं महासचिव गुरजीत बैदवान, संयुक्त सन्नी सिंह व सोलन से संस्था के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह कनवर आदि भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां