Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

एस्टेट ऑफिस यूटी चंडीगढ़ की टीम ने कसा शिकंजा, सेक्टर-1 से हटाए अवैध कब्जे, मचा हडक़ंप

25 नवंबर, 2025 12:46 PM

चंडीगढ़: एस्टेट ऑफिस यूटी चंडीगढ़ द्वारा आज सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब में अवैध निर्माणों को हटाने और भवन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सुबह छह बजे विभिन्न विभागों एवं प्रवर्तन एजेंसियों के समन्वित प्रयासों के साथ प्रारंभ हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यूटी चंडीगढ़ द्वारा पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त। इसमें महिला कांस्टेबलों की तैनाती भी शामिल थी, सुनिश्चित किए गए, ताकि संपूर्ण अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे। संबंधित डीएसपी पूरे अभियान के दौरान स्थल पर मौजूद रहे। मुख्य अभियंता यूटी ने एसडीओ तथा जूनियर इंजीनियरों के माध्यम से तकनीकी पर्यवेक्षण की व्यवस्था की, साथ ही मजदूरों एवं आवश्यक मशीनरी की टीम को तैनात किया। आवश्यकता अनुसार स्थल के जल एवं विद्युत कनेक्शन पूर्व में ही काट दिए गए थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सेक्टर-17 ने एहतियातन एक फायर टेंडर भी तैनात किया। एसडीएम सेंटर ने कार्यपालक मजिस्ट्रेटों के साथ मिलकर पुलिस टीमों के सहयोग से प्रभावी कानून व्यवस्था पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया।

एस्टेट ऑफिस की प्रवर्तन शाखा, जिसमें तहसीलदार एन्फोर्समेंट एसडीओ निरीक्षण स्टाफ मजदूर दल, ट्रक तथा जेसीबी एवं पॉपलेन जैसी तोडफ़ोड़ मशीनें शामिल थीं ने नामित नोडल अधिकारी की देखरेख में इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिन्होंने हटाए जाने वाले ढांचों की सही पहचान सुनिश्चित की। नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने स्थल पर सहयोग किया। सेक्टर-16 स्थित स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी चिकित्सा आपातस्थिति से निपटने हेतु चिकित्सकों और दो एंबुलेंसों की तैनाती की। एस्टेट ऑफिस के प्रशासनिक एवं सहयोगी कर्मचारियों ने सुचारू अभियान के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक्स, दस्तावेज़ीकरण, अल्पाहार तथा सुबह-सुबह की तैनाती सुनिश्चित की। इस अवसर पर यूटी चंडीगढ़ के उपायुक्त बन स्टेट ऑफिसर निशांत यादव ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन शहर के नियोजित स्वरूप को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भवन उपनियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी परिस्थिति में अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां