Thursday, September 24, 2026
BREAKING
महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को प्रधानमंत्री ने दी बधाई एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत को एक और पदक, परिनाज-अनंतजीत ने स्कीट मिक्स्ड टीम में जीता ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई दिल्ली सरकार गणेश विसर्जन के लिए बना रही 81 कृत्रिम तालाब, शहरभर में लगाया जा रहा ‘विसर्जन पात्र’ कितनी ही बड़ी सत्ता मिल जाए, हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी मलकानगिरी में चक्रवात अर्नब का कहर, पुलों को नुकसान और NH-326 पर यातायात बाधित लोकतंत्र से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी', प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट 'वह अपनी ही अच्छाई का आदी है', 'लास्ट मैन इन टावर' में अपने किरदार के बारे में मनोज बाजपेयी का बयान ऋतिक रोशन के साथ एक छोटे से वीडियो ने बदल दी प्राजक्ता कोली की जिंदगी, ऐसे शुरू हुआ यूट्यूब का सफर

खेल

एशियन गेम्स में सतनाम-सलमान ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने ब्रॉन्ज मेडल पर दी बधाई

24 सितंबर, 2026 01:56 PM

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय रोअर्स सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने पुरुषों के डबल स्कल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को इस स्पर्धा में पहला एशियन गेम्स पदक दिलाया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 6:13.25 का समय दर्ज करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने संयम और तालमेल की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में सतनाम सिंह और सलमान खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उनका संयम और आपसी तालमेल काबिले-तारीफ रहा। उम्मीद है कि यह कामयाबी उन्हें आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।”

फाइनल में चीन को गोल्ड, उज्बेकिस्तान को सिल्वर
नागरागावा इंटरनेशनल रेगाटा कोर्स में हुए फाइनल में चीन के यी शुदी और यीदे नी ने 6:09.37 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के पावेल सोरिन और मेखरोजबेक मामातकुलोव ने 6:10.49 के समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। भारतीय जोड़ी 1,500 मीटर तक दूसरे स्थान पर बनी हुई थी, लेकिन अंतिम 500 मीटर में तीसरे स्थान पर आ गई।

किरेन रिजिजू ने भी दी बधाई
संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सतनाम सिंह और सलमान खान को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बधाई। हमारे रोअर्स का शानदार प्रदर्शन।”

मनसुख मांडविया ने प्रदर्शन की सराहना की
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के डबल स्कल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बहुत-बहुत बधाई।”

हरदीप सिंह पुरी ने चैंपियंस को दी बधाई
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी भारतीय रोअर्स को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में मेंस डबल स्कल्स में शानदार प्रदर्शन करने और भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हमारे चैंपियंस सतनाम सिंह और सलमान खान को बहुत-बहुत बधाई।”

डबल स्कल्स में भारत का पहला एशियन गेम्स पदक
सतनाम और सलमान की उपलब्धि भारतीय रोइंग के लिए खास है। दोनों ने पुरुषों के डबल स्कल्स में भारत को एशियन गेम्स का पहला पदक दिलाया। सतनाम सिंह इससे पहले हांगझोउ एशियन गेम्स में पुरुषों के क्वाड्रुपल स्कल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने पुरुष बैडमिंटन टीम को दी बधाई
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को हार्दिक बधाई। यह सराहनीय उपलब्धि टीम के दृढ़ संकल्प, सहनशक्ति और लड़ने के जज्बे को दर्शाती है। इस गौरवपूर्ण सफलता में टीम के हर सदस्य ने अहम योगदान दिया। भविष्य के प्रयासों के लिए पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत को एक और पदक, परिनाज-अनंतजीत ने स्कीट मिक्स्ड टीम में जीता ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत को एक और पदक, परिनाज-अनंतजीत ने स्कीट मिक्स्ड टीम में जीता ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट, पक्का हुआ मेडल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट, पक्का हुआ मेडल

वेटलिफ्टिंग में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता एशियन गेम्स में पहला मेडल

वेटलिफ्टिंग में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता एशियन गेम्स में पहला मेडल

एशियन गेम्स 2026: महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष स्कीट टीम का कमाल, ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा

एशियन गेम्स 2026: महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष स्कीट टीम का कमाल, ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा

एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं

एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं

क्रिकेटर बनने की थी चाहत, फिर सॉफ्ट टेनिस के खेल में लगा मन, जानिए कौन हैं भारत के लिए मेडल पक्का करने वाले जय मीणा

क्रिकेटर बनने की थी चाहत, फिर सॉफ्ट टेनिस के खेल में लगा मन, जानिए कौन हैं भारत के लिए मेडल पक्का करने वाले जय मीणा

रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, बेवॉन जैकब्स को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, बेवॉन जैकब्स को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

'ऐसा एक ओवर मैच में फर्क डाल सकता है', जो रूट ने विल जैक्स की तारीफ की

'ऐसा एक ओवर मैच में फर्क डाल सकता है', जो रूट ने विल जैक्स की तारीफ की