Wednesday, September 23, 2026
BREAKING
एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट, पक्का हुआ मेडल भारत में घरेलू हवाई यातायात अगस्त में 6.34 प्रतिशत घटा, स्पाइसजेट और इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी कम हुई जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा : सीएम योगी वेटलिफ्टिंग में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता एशियन गेम्स में पहला मेडल अमेरिका संग युद्धाभ्यास में अपाचे हेलीकॉप्टर की एंट्री, हवा से किए सटीक वार एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की 2026 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया पीएम मोदी आज से करेंगे दो दिन का 'चिंतन शिविर', कैबिनेट मंत्रियों के साथ होगी मंथन बैठक चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जयशंकर ने संबंधों को मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग पर की चर्चा NCR में गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण से सांस के मरीजों को खतरा

खेल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट, पक्का हुआ मेडल

23 सितंबर, 2026 01:26 PM

आइची : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का मेडल पक्का हो गया है। टीम ने बुधवार को टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में ग्रुप ए के मुकाबले में बांग्लादेश को 48-25 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

सुनील कुमार की कप्तानी में यह ग्रुप स्टेज में भारत की लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले टीम ने टूर्नामेंट का आगाज जापान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम ने साउथ कोरिया को 63-31 से शिकस्त दी थी। भारत ने मैच की शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया और बांग्लादेश पर दबाव बनाए रखा। टीम ने मजबूत रेडिंग और अनुशासित डिफेंस के दम पर पहले हाफ में ही बड़ी बढ़त हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ियों ने सफल रेड के जरिए 18 अंक जुटाए और सात बोनस अंक भी हासिल किए। इसके अलावा, टीम ने बांग्लादेश को दो बार ऑलआउट भी किया।

बांग्लादेश को भारतीय डिफेंस के सामने प्वाइंट्स जुटाने में काफी मुश्किल हुई। मैच के शुरुआती हिस्से में वह रेडिंग में सिर्फ 5 प्वाइंट् तीन बोनस प्वाइंट ही हासिल कर सका। एक सुपर टैकल के जरिए बांग्लादेश को एक अतिरिक्त प्वाइंट मिला, लेकिन इससे मैच पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

भारत ने पूरे समय खेल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और लगातार शानदार रेड तथा मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया। इसी दमदार खेल के चलते भारतीय टीम हाफ-टाइम तक 29-9 की बड़ी बढ़त लेने में सफल रही। दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत ने एक बदलाव किया और अर्जुन देशवाल को देवांक दलाल की जगह मैदान पर उतारा, ताकि टीम की गति और दबदबा बना रहे। हालांकि, ब्रेक के बाद बांग्लादेश ने पहले के मुकाबले बेहतर खेल दिखाया। टीम ने आक्रामक अंदाज में रेड की और भारतीय खिलाड़ियों को चुनौती देने की कोशिश की। दूसरे हाफ में बांग्लादेश ने रेडिंग में 8 प्वाइंट और 8 बोनस प्वाइंट हासिल किए।

हालांकि, फिर भी भारत की मजबूत बढ़त और संतुलित प्रदर्शन के सामने बांग्लादेश की वापसी काफी नहीं रही। भारतीय टीम ने पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा और अपनी बढ़त को सुरक्षित रखा। भारत गुरुवार को चीनी ताइपे के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज अभियान का समापन करेगा। सेमीफाइनल में जगह पक्की होने के बाद भारतीय टीम नॉकआउट स्टेज में भी अपनी अजेय लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वेटलिफ्टिंग में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता एशियन गेम्स में पहला मेडल

वेटलिफ्टिंग में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता एशियन गेम्स में पहला मेडल

एशियन गेम्स 2026: महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष स्कीट टीम का कमाल, ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा

एशियन गेम्स 2026: महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष स्कीट टीम का कमाल, ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा

एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं

एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं

क्रिकेटर बनने की थी चाहत, फिर सॉफ्ट टेनिस के खेल में लगा मन, जानिए कौन हैं भारत के लिए मेडल पक्का करने वाले जय मीणा

क्रिकेटर बनने की थी चाहत, फिर सॉफ्ट टेनिस के खेल में लगा मन, जानिए कौन हैं भारत के लिए मेडल पक्का करने वाले जय मीणा

रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, बेवॉन जैकब्स को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, बेवॉन जैकब्स को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

'ऐसा एक ओवर मैच में फर्क डाल सकता है', जो रूट ने विल जैक्स की तारीफ की

'ऐसा एक ओवर मैच में फर्क डाल सकता है', जो रूट ने विल जैक्स की तारीफ की

अगर रोहित-विराट टीम में रहेंगे, तो वर्ल्ड कप जीतने की संभावना 90 प्रतिशत है: सुरेश रैना

अगर रोहित-विराट टीम में रहेंगे, तो वर्ल्ड कप जीतने की संभावना 90 प्रतिशत है: सुरेश रैना

एशियन गेम्स: जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम

एशियन गेम्स: जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम

पीएम मोदी ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर की महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ

पीएम मोदी ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर की महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में 8 रन बचाए

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में 8 रन बचाए