Thursday, September 24, 2026
BREAKING
एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा, अभिषेक-दिलप्रीत ने दागे दो-दो गोल सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात ऑस्ट्रेलिया का दावा- OpenAI के AI एजेंट ने सरकारी वेबसाइट में लगाई सेंध शी जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बनें ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया IRDAI के कमीशन कैप प्रस्ताव से इंश्योरेंस शेयरों में भारी गिरावट NSE शेयर की कमजोर शुरुआत, इश्यू प्राइस से सिर्फ 0.84% ऊपर 1,800 रुपये पर लिस्टिंग कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 628 अंक टूटा महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार गणेश विसर्जन के लिए बना रही 81 कृत्रिम तालाब, शहरभर में लगाया जा रहा ‘विसर्जन पात्र’

24 सितंबर, 2026 03:25 PM

दिल्ली सरकार द्वारा शहरभर में 81 कृत्रिम तालाब बनाए जा रहे हैं, जिससे नदियों का ध्यान रखते हुए पूरी श्रद्धा के साथ गणपति का विसर्जन किया जा सके। सरकार खंडित मूर्तियों, पवित्र पूजा सामग्री, देवी-देवताओं के वस्त्रों और तस्वीरों के लिए शहर भर में 250 से ज्यादा खास ‘विसर्जन पात्र’ लगा रही है। ये पात्र मंदिरों, स्कूलों और अन्य सुविधाजनक जगहों पर लगाए जा रहे हैं। दिल्ली के लोग पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ इन पवित्र चीजों को वहां रख सकते हैं। इनका सम्मानपूर्वक रीसाइक्लिंग और अपसाइक्लिंग की जाएगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से अपील की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीडियो के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा कि भगवान के प्रति हमारी आस्था, विश्वास और भगवान की बनाई हुई प्रकृति और हमारी नदियों का संरक्षण, ये दोनों चीजें आपस में जुड़ी हैं। हम सभी बड़े धूमधाम से गणेश उत्सव मना रहे हैं और अब विसर्जन भी करना है। ऐसे में विसर्जन नदियों में न करके कृत्रिम तालाबों में करें। नदी को साफ रखने के लिए हमने जिलों में अलग-अलग तालाब बनाए हैं, जहां लोग जाकर गणपति बप्पा का विसर्जन कर सकते हैं।

कई जगहों पर लगाए जा रहे विसर्जन पात्र
रेखा गुप्ता ने कहा कि यह किसी एक त्योहार की बात नहीं है, यह साल भर की उन खंडित मूर्तियों और पूजा सामग्री का विषय है। ये सब हमारी आस्था और भावनाओं के साथ जुड़े हैं और जब ये खंडित हो जाते हैं या इस्तेमाल के बाद हम सोचते हैं कि इसका हम करें क्या? इसका कोई समाधान नहीं नज़र आता तो नदियों में डाल दिया जाता है, लेकिन इससे नदी गंदी होती है। इसी का समाधान करने के लिए दिल्ली सरकार कई जगहों पर ‘विसर्जन पात्र’ लगा रही है, जहां खंडित मूर्तियों को रखा जा सकता है, हवन-पूजन सामग्री भी वहां रखा जा सकता है।

सीएम रेखा ने कहा कि इन सामग्रियों को पूरी आस्था के साथ रीसाइक्लिंग और अपसाइक्लिंग करना हमारा काम रहेगा। भगवान की आस्था और उनकी बनाई प्रकृति की रक्षा, दोनों एक साथ करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कितनी ही बड़ी सत्ता मिल जाए, हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

कितनी ही बड़ी सत्ता मिल जाए, हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

मलकानगिरी में चक्रवात अर्नब का कहर, पुलों को नुकसान और NH-326 पर यातायात बाधित

मलकानगिरी में चक्रवात अर्नब का कहर, पुलों को नुकसान और NH-326 पर यातायात बाधित

लोकतंत्र से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी', प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान

लोकतंत्र से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी', प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: महोबा जा रही प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: महोबा जा रही प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा

राष्ट्रपति मुर्मु ने वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम का किया शुभारंभ

राष्ट्रपति मुर्मु ने वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम का किया शुभारंभ

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा के युवा स्वयंसेवकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, कहा- “सेवा ही मुख्य मकसद होना चाहिए”

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा के युवा स्वयंसेवकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, कहा- “सेवा ही मुख्य मकसद होना चाहिए”