Thursday, September 24, 2026
BREAKING
एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा, अभिषेक-दिलप्रीत ने दागे दो-दो गोल सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात ऑस्ट्रेलिया का दावा- OpenAI के AI एजेंट ने सरकारी वेबसाइट में लगाई सेंध शी जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बनें ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया IRDAI के कमीशन कैप प्रस्ताव से इंश्योरेंस शेयरों में भारी गिरावट NSE शेयर की कमजोर शुरुआत, इश्यू प्राइस से सिर्फ 0.84% ऊपर 1,800 रुपये पर लिस्टिंग कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 628 अंक टूटा महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत जीतने पर नाओरेम रोशिबिना देवी को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

राष्ट्रीय

कितनी ही बड़ी सत्ता मिल जाए, हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

24 सितंबर, 2026 03:24 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गुजरात से लेकर दिल्ली तक सेवा ही भारतीय जनता पार्टी की शासन व्यवस्था और संस्कारों का मूल भाव रही है और पार्टी सेवा के मार्ग से कभी विचलित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी।

पीएम मोदी ने ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में शामिल प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में शामिल प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संवाद में यह बात कही। अलग-अलग राज्यों के युवाओं की भागीदारी वाली यह यात्रा मोदी के 76वें जन्मदिन और निर्वाचित जनप्रतिनिधि के तौर पर उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही है। यात्रा के प्रतिभागी फिलहाल देवास जिले में हैं।

हम कभी भी सेवा के मार्ग से विचलित नहीं होंगे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘गुजरात से लेकर दिल्ली तक सेवा ही हमारी शासन व्यवस्था और संस्कारों का मूल भाव रही है और जब शासन के मूल में सेवा का भाव होता है, तो हर नीति के केंद्र में नागरिक देवो भव का संकल्प होता है।’’ उन्होंने आगे कहा,‘‘हमारे आचरण से लोगों को पता चले कि राजनीति में हमें कितनी ही बड़ी सत्ता क्यों न मिल जाए, लेकिन हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा। हम कभी भी सेवा के मार्ग से विचलित नहीं होंगे, भले ही हम कितने ही ऊंचे शिखर पर पहुंच जाएं।’’

‘जन सेवा से देश सेवा’ ही उनके जीवन का मूलमंत्र
पीएम मोदी ने कहा कि सेवा भाव से किए गए कामों को लोग याद रखते हैं और सेवा करने वाले व्यक्तियों को आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि ‘जन सेवा से देश सेवा’ ही उनके जीवन का मूलमंत्र रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा गरीबों, महिलाओं, लड़कियों, मरीजों और आदिवासियों समेत समाज के अलग-अलग तबकों के हित में संचालित योजनाओं की बुनियाद में सेवा का भाव ही है।

2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प पूरा करने में युवा पीढ़ी की भूमिका अहम
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देते हुए कहा कि जब सेवा का भाव देश की नीतियों पर लागू होता है, तो देश को आगे बढ़ाने के लिए सेवा ही सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति बन जाती है। उन्होंने कहा,‘‘राजनीति, चुनाव और शासन व्यवस्था अपनी जगह हैं, लेकिन हम राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को लेकर निकले हैं।’’

उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प पूरा करने में युवा पीढ़ी की भूमिका अहम रहने वाली है और युवाओं को इस लक्ष्य से मजबूती के साथ जुड़ना होगा।

भारत में यात्रा और सेवा, दोनों ही सामाजिक संस्कारों से जुड़ी रही हैं
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में यात्रा और सेवा, दोनों ही सामाजिक संस्कारों से जुड़ी रही हैं और अपने लंबे राजनीतिक जीवन में खुद उन्होंने भी कई यात्राओं का संचालन किया है। उन्होंने ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में शामिल युवाओं से कहा कि लोगों की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘लोगों की सेवा करके अपने आचरण से सेवा का संदेश दीजिए। सेवा परमो धर्मः, हम इस भाव के साथ आगे बढ़ेंगे।’’

पीएम मोदी ने प्रतिभागियों से कहा-‘शक्ति की सप्त धाराओं’ के बारे में बात करें
प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा के प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे ग्रामीणों के पारंपरिक ज्ञान और समाधान के समृद्ध खजाने के बारे में जानकर इससे सीखें और ‘विविधता में एकता’ के भारतीय दर्शन के संदेश को पूरे देश में प्रसारित करें। उन्होंने प्रतिभागियों से यह भी कहा कि यात्रा के दौरान वे ‘शक्ति की सप्त धाराओं’ के बारे में लोगों से बात करें। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से ‘शक्ति की सप्त धाराओं’ का विचार पहली बार लोगों के सामने रखा था जिसका लक्ष्य भारत को 2047 तक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाना है। ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में शामिल प्रतिभागियों ने संवाद के दौरान प्रधानमंत्री को अपने विस्तृत अनुभव बयान किए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली सरकार गणेश विसर्जन के लिए बना रही 81 कृत्रिम तालाब, शहरभर में लगाया जा रहा ‘विसर्जन पात्र’

दिल्ली सरकार गणेश विसर्जन के लिए बना रही 81 कृत्रिम तालाब, शहरभर में लगाया जा रहा ‘विसर्जन पात्र’

मलकानगिरी में चक्रवात अर्नब का कहर, पुलों को नुकसान और NH-326 पर यातायात बाधित

मलकानगिरी में चक्रवात अर्नब का कहर, पुलों को नुकसान और NH-326 पर यातायात बाधित

लोकतंत्र से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी', प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान

लोकतंत्र से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी', प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: महोबा जा रही प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: महोबा जा रही प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा

राष्ट्रपति मुर्मु ने वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम का किया शुभारंभ

राष्ट्रपति मुर्मु ने वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम का किया शुभारंभ

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा के युवा स्वयंसेवकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, कहा- “सेवा ही मुख्य मकसद होना चाहिए”

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा के युवा स्वयंसेवकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, कहा- “सेवा ही मुख्य मकसद होना चाहिए”