Sunday, July 05, 2026
BREAKING
भारत की कप्तानी का हैरतअंगेज रिकॉर्ड! श्रेयस को जो 4 मैच में देखना पड़ा, वो सूर्या संग 20 मैच में हुआ श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की इस रणनीति से खुश नहीं इरफान पठान, एक्सपेरिमेंट के लिए इसे दो मौका कोहली-रोहित और अभिषेक जो नहीं कर पाएं, वो कारनामा वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में 2 छक्के लगाकर कर दिखाया साप्ताहिक राशिफल 6-12 जुलाई 2026: जुलाई के दूसरे सप्ताह में किस राशि को होगा लाभ, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें हरियाणा के रेवाड़ी में सोनम रघुवंशी जैसा कांड, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का आएगा IPO, ओलेक्ट्रा से है तगड़ा कनेक्शन मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

राष्ट्रीय

एलजी मनोज सिन्हा ने 'ऑपरेशन महादेव' के लिए 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' पाने वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की

02 नवंबर, 2025 01:08 PM

नई दिल्ली/श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 'ऑपरेशन महादेव' के लिए 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' पाने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गर्व करते हुए कहा कि आपका पराक्रम और अदम्य साहस लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हर भारतीय को हमारे जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मियों पर गर्व है, जिन्हें उनके मिशन 'ऑपरेशन महादेव' को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार प्राप्त करने वालों को मेरी हार्दिक बधाई। आपका पराक्रम और अदम्य साहस लोगों को प्रेरित करता रहेगा।"

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 31 अक्टूबर को 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' विजेताओं की घोषणा की थी। विशेष अभियान, जांच, खुफिया जानकारी और फोरेंसिक विज्ञान जैसे कामों में भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल देशभर के 1,466 कर्मियों को इस पदक से सम्मानित किया है, जिसमें आईजी, डीआईजी और एसएसपी समेत जम्मू-कश्मीर के 19 पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विधि कुमार बिरदी, डीआईजी पांडे राजीव ओमप्रकाश, एसएसपी जीवी संदीप चक्रवर्ती, एसपी तनवीर अहमद डार और जोहेब तनवीर, डीसीपी विक्रम नाग, मुबाशिर नाइज और शाकिर हसन को भी 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से नवाजा गया है।

इससे पहले, अगस्त में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'ऑपरेशन महादेव' के तहत पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को मार गिराने वाले सुरक्षाबलों के जवानों को भी सम्मानित किया था।

'ऑपरेशन महादेव' के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया था। ऑपरेशन के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि सभी जांचों और फॉरेंसिक साक्ष्यों से पुष्टि हुई कि 'ऑपरेशन महादेव' में मारे गए आतंकवादियों ने ही पहलगाम में एक नेपाली पर्यटक सहित 26 निर्दोष लोगों की हत्या की थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च