Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

बाज़ार

एआई पर फोकस के बीच अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी क्लिकअप ने 22 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की

22 मई, 2026 05:02 PM

अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी क्लिकअप ने एआई-आधारित भूमिकाओं के जरिए कामकाज की क्षमता को '100 गुना' तक बढ़ाने के उद्देश्य से अपने ऑपरेशंस में बदलाव करते हुए 22 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है।

क्लिकअप के सीईओ ने कहा कि यह फैसला कंपनी की मजबूत स्थिति को देखते हुए लिया गया है और इससे होने वाली अधिकांश बचत को बाकी कर्मचारियों तथा एआई की मदद से शानदार प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को अधिक वेतन देने में लगाया जाएगा।

सॉफ्टवेयर फर्म क्लिकअप के संस्थापक और सीईओ जेब इवांस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, "आज हमने कर्मचारियों की संख्या में 22 प्रतिशत की कमी की है। कंपनी अब तक की सबसे मजबूत स्थिति में है। यह फैसला मैंने लिया है और इसकी जिम्मेदारी भी मेरी है। मैंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि सबसे उच्च स्तर की उत्पादकता के साथ काम करने का तरीका बदल रहा है।"

इवांस ने कहा कि जिन कर्मचारियों को हटाया गया है, उन्हें ऐसा पैकेज दिया जाएगा जो उनके योगदान का सम्मान करेगा और उन्हें नए बदलाव के दौर में मदद करेगा। कंपनी उन कर्मचारियों के लिए सालाना 10 लाख डॉलर तक के वेतन बैंड शुरू करेगी, जो '100 गुना प्रभाव' वाला प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने एक नए ऑपरेटिंग मॉडल की रूपरेखा भी बताई, जिसमें सबसे बेहतर इंजीनियर और प्रोडक्ट लीडर सिर्फ कोड लिखने का काम नहीं करेंगे, बल्कि एआई एजेंट्स को संचालित और उनकी समीक्षा करेंगे, जिससे उनकी उत्पादकता कई गुना बढ़ जाएगी।

उन्होंने कहा, "आम धारणा यह है कि एआई हर किसी को अधिक उत्पादक बना देता है। लेकिन ऐसा नहीं है। आज के कई वर्कफ्लो अगर बिना बदलाव के चलते रहे, तो वे एआई सिस्टम में बाधा पैदा करेंगे।"

उन्होंने पोस्ट में आगे कहा कि यदि कंपनी के सबसे अच्छे इंजीनियर अपना समय दूसरे कर्मचारियों के कोड की समीक्षा में लगाएंगे, तो यह 'अप्रभावी बाधा' बन जाएगा। उन्होंने कहा कि ये इंजीनियर एआई एजेंट्स द्वारा तैयार किए गए कोड की समीक्षा इंसानी कोड की तुलना में कहीं तेजी से कर सकते हैं।

सीईओ ने कहा, "दिलचस्प बात यह है कि जो लोग एआई की मदद से अपनी नौकरी को ऑटोमेट कर लेते हैं, उनके पास हमेशा काम रहेगा। वे एआई सिस्टम के मालिक यानी एजेंट मैनेजर बन जाएंगे।"

इससे पहले फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने भी इस सप्ताह अपनी वैश्विक कार्यबल का 10 प्रतिशत हिस्सा कम करना शुरू किया, ताकि वह अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहल को मजबूत कर सके।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में वैश्विक टेक सेक्टर में छंटनी तेजी से बढ़ रही है। इस साल अब तक 1 लाख से ज्यादा नौकरियां जा चुकी हैं और कुल छंटनी 3 लाख से अधिक होने की आशंका है। इसमें ओरेकल, अमेजन और मेटा जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार