Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

एआई का असर! उबर ने ग्राहक सेवा कर्मचारियों में 10 प्रतिशत की कटौती की

23 जुलाई, 2026 01:35 PM

राइड-हेलिंग कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज ने आर्टिफिशियल इटेलिजेंस (एआई) आधारित दक्षता बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने ग्राहक सेवा कर्मचारियों में करीब 10 प्रतिशत की कटौती की है।

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, ताजा छंटनी उबर के कम्युनिटी ऑपरेशंस डिवीजन में की गई है, जो कस्टमर सपोर्ट प्रदान करता है।

रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि कंपनी ने इस डिवीजन में काम करने वाले रिमोट कर्मचारियों को अपनी व्यापक रिटर्न-टू-ऑफिस रणनीति के तहत निर्धारित हब कार्यालयों में स्थानांतरित होने के लिए भी कहा है।

यह पुनर्गठन ऐसे समय में किया गया है जब उबर अपनी आंतरिक प्रक्रियाओं को अधिक सुव्यवस्थित करने और परिचालन में एआई के इस्तेमाल का दायरा बढ़ाने पर जोर दे रही है।

रिपोर्ट्स में कंपनी के एक इंटरनल मैसेज के हवाले से बताया गया कि मौजूदा संगठनात्मक ढांचा काफी बिखरा हुआ हो गया था, जिससे अगली पीढ़ी की एआई तकनीकों का पूरा लाभ उठाना मुश्किल हो रहा था।

यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार उबर ने कर्मचारियों की छंटनी को सीधे अपनी एआई रणनीति से जोड़ा है।

इससे पहले जून में भी कंपनी ने अपने पीपल डिवीजन में करीब 23 प्रतिशत पद समाप्त किए थे, जिसका असर उसके वैश्विक स्तर पर लगभग 34,000 कर्मचारियों में से 1 प्रतिशत से भी कम कर्मचारियों पर पड़ा था।

उबर पहले ही संकेत दे चुकी थी कि कंपनी में एआई के व्यापक इस्तेमाल के कारण नई भर्तियों की रफ्तार धीमी पड़ेगी।

हालांकि, कंपनी अभी भी 500 से अधिक रिक्त पदों के लिए भर्ती कर रही है, जिनमें ऑटोनॉमस मोबिलिटी और रोबोटैक्सी कार्यक्रमों से जुड़े इंजीनियरिंग पद भी शामिल हैं।

उबर की यह नई छंटनी ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक प्रौद्योगिकी उद्योग में भी बड़े पैमाने पर नौकरियों में कटौती का दौर जारी है।

हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में दुनिया भर में एक लाख से अधिक तकनीकी नौकरियां खत्म हो चुकी हैं। इनमें केवल मई महीने में ही करीब 28,900 कर्मचारियों की छंटनी हुई। लेऑफ्स डॉट एफवाईआई के आंकड़ों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर अब तक 1,16,739 तकनीकी कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लागत अनुकूलन, पुनर्गठन और एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करने के कारण उबर, मेटा, क्लाउडफ्लेयर, इंट्यूट, पेपाल, सिस्को, क्वोरा और कॉइनबेस जैसी कई बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियां भी कर्मचारियों की संख्या में कटौती की घोषणा कर चुकी हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट