Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

बाज़ार

एआई और डिजिटल तकनीक से एमएसएमई, स्टार्टअप व निर्यातकों को मिलेगी नई ताकत : पीयूष गोयल

07 जुलाई, 2026 05:01 PM

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीकें एमएसएमई, स्टार्टअप, निर्यातकों और स्थानीय कारोबारों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नवाचार आधारित और तकनीक-संचालित विकास को गति देने के लिए सरकार और प्रौद्योगिकी कंपनियों के बीच मजबूत सहयोग जरूरी है।

गूगल प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
पीयूष गोयल ने सोमवार को गूगल के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट (ऐड एंड कॉमर्स) विध्या श्रीनिवासन और गूगल इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट एवं कंट्री मैनेजर प्रीति लोबाना ने किया। बैठक में अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में एआई और डिजिटल तकनीकों के व्यापक उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

छोटे कारोबारों को डिजिटल बढ़त देने पर जोर
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि एआई आधारित समाधानों को अपनाकर छोटे कारोबारों, स्टार्टअप और निर्यातकों को डिजिटल बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है। साथ ही उनके विकास को नई गति देने के लिए तकनीक आधारित नवाचार को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

डिजिटल स्किलिंग और बाजार तक पहुंच पर हुई चर्चा
पीयूष गोयल ने बताया कि बैठक में एआई को तेजी से अपनाने, डिजिटल स्किलिंग को मजबूत करने, बाजार तक पहुंच आसान बनाने और तकनीक आधारित नवाचार को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि सरकार और टेक कंपनियों के बीच सहयोग से मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम तैयार किया जा सकता है, जिससे भारतीय कारोबार अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ा सकेंगे।

एफटीए से मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन को मिल रही गति
इससे पहले सोमवार को ही पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत द्वारा किए जा रहे नए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश में मैन्युफैक्चरिंग और नवाचार को नई गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

छात्रों से तकनीक आधारित शिक्षा अपनाने की अपील
आईआईएम उदयपुर के ऑनलाइन द्विभाषी बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) कार्यक्रम के उद्घाटन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने छात्रों से व्यावहारिक कौशल विकसित करने और तकनीक आधारित शिक्षा अपनाने की अपील की, ताकि वे उभरते अवसरों का अधिकतम लाभ उठा सकें।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

EPFO से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी

EPFO से पैसा निकालने वालों के लिए बड़ी खबर! अगले 2 हफ्ते तक हो सकती है देरी

जून 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल, EV कारों की बिक्री 108% बढ़ी

जून 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल, EV कारों की बिक्री 108% बढ़ी

सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट, 1.20% तक सस्ते हुए दाम

सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट, 1.20% तक सस्ते हुए दाम

लेदर और फुटवियर सेक्टर को 15 अरब डॉलर निर्यात का रखना चाहिए लक्ष्य : पीयूष गोयल

लेदर और फुटवियर सेक्टर को 15 अरब डॉलर निर्यात का रखना चाहिए लक्ष्य : पीयूष गोयल

कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट

कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट

एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव

एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव

सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा

सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा

ईपीएफओ ने बदले यूएएन एक्टिवेशन के नियम : अब पोर्टल से नहीं होगा काम, जानिए पीएफ खाताधारकों के लिए क्या-क्या बदला

ईपीएफओ ने बदले यूएएन एक्टिवेशन के नियम : अब पोर्टल से नहीं होगा काम, जानिए पीएफ खाताधारकों के लिए क्या-क्या बदला

इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का आएगा IPO, ओलेक्ट्रा से है तगड़ा कनेक्शन

इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का आएगा IPO, ओलेक्ट्रा से है तगड़ा कनेक्शन

एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में डिपॉजिट और लोन दोनों में दर्ज की दोहरे अंक की ग्रोथ

एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में डिपॉजिट और लोन दोनों में दर्ज की दोहरे अंक की ग्रोथ