Sunday, June 28, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

हरियाणा

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

10 मई, 2026 07:55 PM

पंचकूला : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंचकूला स्थित प्रसिद्ध माता मनसा देवी सिद्धपीठ मंदिर में सह-परिवार श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं मंदिर प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। अनिल विज ने विधिवत पूजा-अर्चना के दौरान माता रानी के चरणों में माथा टेकते हुए प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी सिद्धपीठ मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आकर आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराएं हमारी पहचान हैं, जो समाज को एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है तथा लोगों में सेवा, संस्कार और मानवता की भावना मजबूत होती है।

विज ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। मंदिर दर्शन के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने ऊर्जा मंत्री के साथ संवाद कर उनका अभिवादन किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ अपनी आस्था व्यक्त की।

विज ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि देवी माँ की कृपा से हरियाणा निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह