Saturday, June 13, 2026
BREAKING
असम के जोरहाट में IAF का विमान क्रैश, एयरबेस पर लैंडिंग के बाद विमान में लगी आग झटका! दिल्ली में बिजली हुई महंगी! जेब और ढीली करने के लिए रहिए तैयार IND vs AFG 1st ODI LIVE: आज धर्मशाला में अफगानिस्तान से टकराएगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा पर रहेंगी नजरें रोहित शर्मा 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर, आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास इंग्लैंड ने रचा इतिहास, बनाया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर; डैनी व्याट ने किया कमाल सरकार ने सैलरी, पेंशन, DA से जुड़ा नया नियम किया जारी, समझें क्या होगा बदलाव Elon musk net worth: एलन मस्क ने कैसे तय किया 1 ट्रिलियन तक का सफर, 30 साल में बदल गई दुनिया 370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे का पहला वीडियो, बोले- ये नफरत मैं डिजर्व करता हूं नितिन गडकरी ने की कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की तारीफ, बोले-पीड़ी को प्रेरित करेगी फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 8: वरुण धवन की फिल्म ने की अब तक की सबसे कम कमाई

हरियाणा

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तपती धूप में ऑपरेशन बाढ़ नियंत्रण, 41 डिग्री में चार घंटे अफसरों को लेकर फील्ड में उतरे

06 जून, 2026 09:20 PM

चंडीगढ़ हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज आज अम्बाला कैंट में 41 डिग्री तापमान की तपती धूप के बावजूद पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। मंत्री अनिल विज ने डीसी सहित अफसरों के साथ बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों का जायजा लेने के लिए नदी, नालों, ड्रेनों और पंप हाउसों पर चार घंटे तक एक-एक लोकेशन पर जमीनी हकीकत को जाना।
निरीक्षण के दौरान कई जगह ऐसे दृश्य सामने आए जहां विभागीय प्रबंध पूरे नहीं पाए गए जिससे मंत्री अनिल विज खासे खफा हुए। जहां-जहां मंत्री पहुंचे, वहां सफाई और खुदाई के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें चलती दिखाई दीं, मगर कुछ स्थानों पर मंत्री के सामने ही लोगों ने दावा कर दिया कि कुछ दिन पहले तक यहां कोई मशीन काम नहीं कर रही थी। यह बात सुनते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी बचाव में आए और बोले कि मशीनें दो दिन पहले ही लगाई गई हैं।
इस पर मंत्री अनिल विज ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि लगता है निरीक्षण का कार्यक्रम तय होने के बाद ही विभागों को सफाई कार्य याद आया ताकि मौके पर काम होता हुआ दिखाई दे। जमीनी निरीक्षण के बाद मंत्री विज ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि अब बहाने नहीं चलेंगे। उन्होंने उपायुक्त अजय सिंह तोमर को निर्देश दिए कि एक हाई लेवल कमेटी गठित की जाए जो सात दिन बाद उन्हीं सभी स्थानों पर जाकर जांच करे जहां शनिवार को निरीक्षण किया गया।
कमेटी यह रिपोर्ट तैयार करेगी कि एक सप्ताह में कितना काम हुआ, कौन से निर्देश पूरे हुए और किन अधिकारियों ने लापरवाही बरती। यह रिपोर्ट सीधे मंत्री अनिल विज को सौंपी जाएगी। विज ने कहा कि निरीक्षण का फायदा तभी है जब उसका परिणाम जमीन पर दिखाई दे। यदि समय रहते खामियां दूर कर दी गईं तो अंबाला छावनी को संभावित बाढ़ और जलभराव से काफी हद तक बचाया जा सकेगा। उन्होंने अफसरों की हौंसला बढ़ाते हुए यह भी कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अफसरों को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित भी किया जाएगा।
टांगरी नदी में घसीटपुर पर बने काजवे को देखकर मंत्री अनिल विज खासे नाराज नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर दिखाया कि किस प्रकार छोटा काजवे बरसात के समय पानी के बहाव में सबसे बड़ी बाधा बन जाता है। जब यह सामने आया कि इसे हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है तो मंत्री ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने तत्काल काजवा तोड़ने के निर्देश दिए और कहा कि इसकी जगह अस्थायी लकड़ी का पुल बनाया जाए ताकि लोगों की आवाजाही भी बनी रहे और बरसाती पानी का बहाव भी बाधित न हो।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रेलवे कॉलोनी के पास गुडगुडिया नाले का निरीक्षण करते समय अधिकारियों को दिखाया कि मुख्य नाला झाड़ियों और गाद से अटा पड़ा है। पानी निकासी का रास्ता संकरा हो चुका है और बरसात में यह बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। इसके बाद रेलवे और कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन आने वाले नालों का निरीक्षण करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को दिखाया कि कई स्थानों पर बड़े नालों का आकार अचानक छोटा हो जाता है, जिससे पानी का प्रवाह कम हो जाता है। इस पर अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई की बात कही।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने चेतावनी दी कि यदि नालों की चौड़ाई और प्रवाह क्षमता नहीं बढ़ाई गई तो बरसात का पानी वापस आबादी वाले क्षेत्रों में घुसेगा और जलभराव की स्थिति पैदा करेगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपना निरीक्षण बब्याल पंप हाउस से शुरू किया। इसके बाद चंदपुरा पुल, टांगरी नदी बांध के किनारों, महेशनगर पंप हाउस, महेशनगर ड्रेन, रामबाग रोड नाला, 12 क्रॉस रोड नाला, यादव धर्मशाला के पास गुडगुडिया नाला, घसीटपुर में टांगरी नदील पर पानी निकासी व्यवस्था, रेलवे कॉलोनी क्षेत्र तथा सैन्य क्षेत्र के नालों का निरीक्षण किया। करीब चार घंटे तक चले इस मैराथन निरीक्षण में अधिकारियों को हर उस स्थान पर ले जाया गया जहां बरसात के दौरान जलभराव या पानी निकासी की समस्या सामने आती रही है।
निरीक्षण के अंत में मंत्री अनिल विज का संदेश साफ था बाढ़ नियंत्रण और पानी निकासी के मामलों में अब केवल फाइलों और बैठकों से काम नहीं चलेगा। सात दिन बाद फिर उन्हीं स्थानों की समीक्षा होगी और इस बार विभागीय दावों नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले काम के आधार पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

डिफेंस कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी के आरोप, मंत्री अनिल विज ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

डिफेंस कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी के आरोप, मंत्री अनिल विज ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा विस्तार, सोनीपत अस्पताल 300 बेड का होगा : आरती सिंह राव

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा विस्तार, सोनीपत अस्पताल 300 बेड का होगा : आरती सिंह राव

आप पार्टी ने लोगों को झूठ बोलकर बरगलाने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी

आप पार्टी ने लोगों को झूठ बोलकर बरगलाने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी

जींद सिविल अस्पताल में 44 हजार की रिश्वत लेते चालक गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

जींद सिविल अस्पताल में 44 हजार की रिश्वत लेते चालक गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

डॉ. सुमिता मिश्रा ने दिए वृक्षारोपण अभियान तेज करने के निर्देश, स्वास्थ्य संस्थानों को हरियाली से जोड़ने पर जोर

डॉ. सुमिता मिश्रा ने दिए वृक्षारोपण अभियान तेज करने के निर्देश, स्वास्थ्य संस्थानों को हरियाली से जोड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार

हरियाणा के मंत्री ने किया दावा, गुरुग्राम को जलभराव से मिलेगी राहत

हरियाणा के मंत्री ने किया दावा, गुरुग्राम को जलभराव से मिलेगी राहत

Haryana में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत; मेदांता के साथ सरकार का बड़ा समझौता...बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

Haryana में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत; मेदांता के साथ सरकार का बड़ा समझौता...बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला; बलदेव सिंह ग्रोहा संभालेंगे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, जानिए क्यों हैं BJP के खास

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला; बलदेव सिंह ग्रोहा संभालेंगे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, जानिए क्यों हैं BJP के खास