Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं • महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का... • कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...' • Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग • ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल • धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन • इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल • अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी • कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

दुनिया

उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर बन रहा नौसैनिक अड्डा, किम जोंग उन ने जल्द निर्माण पूरा करने का दिया निर्देश

12 नवंबर, 2026 10:34 AM

सोल; । उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने देश के पूर्वी तट पर निर्माणाधीन एक बड़े नौसैनिक अड्डे का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर इसका निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अड्डे की सैन्य क्षमता बढ़ाने और रणनीतिक सैन्य संसाधनों की तैनाती को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से योनहाप ने गुरुवार को बताया कि किम ने बुधवार को निर्माण स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नौसैनिक बंदरगाह की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कमान तथा निर्माण टीमों को मजबूत करने पर जोर दिया।

किम ने कहा, "आधुनिक नौसैनिक अड्डे का निर्माण देश की सुरक्षा और समुद्री संप्रभुता की रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना है।" उन्होंने इसे उत्तर कोरिया की नौसैनिक कमान, सैन्य संस्कृति और युद्धक क्षमता के विकास का केंद्र बनाने की आवश्यकता बताई।

इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने अड्डे के आधुनिकीकरण, उसकी बहुउद्देशीय क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रणनीतिक सैन्य संसाधनों की तैनाती पर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

उत्तर कोरिया पिछले कुछ समय से अपनी नौसेना के आधुनिकीकरण और समुद्री सैन्य क्षमताओं के विस्तार पर जोर दे रहा है। इसी वर्ष उसने 5,000 टन श्रेणी के दो विध्वंसक युद्धपोत 'छोए ह्योन' और 'कांग कोन' को सेवा में शामिल किया है। किम ने सितंबर में कहा था कि 'कांग कोन' देश की परमाणु जवाबी कार्रवाई प्रणाली का हिस्सा बनेगा।

इसके अलावा उत्तर कोरिया करीब 8,700 टन श्रेणी की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी के निर्माण में भी जुटा है। किम ने सितंबर में पूर्वी तट पर नए नौसैनिक अड्डों के निर्माण की जानकारी देते हुए अगले आठ महीनों में नौसैनिक क्षमता में एक और महत्वपूर्ण प्रगति का खुलासा करने की बात कही थी।

नौसैनिक अड्डे का यह निरीक्षण ऐसे समय हुआ है जब प्योंगयांग अपनी समुद्री सैन्य ताकत बढ़ाने के साथ युद्धपोत निर्माण और मिसाइल क्षमताओं के विकास को भी प्राथमिकता दे रहा है। हाल ही में इससे जुड़े कई परीक्षण भी किए गए। इससे क्षेत्र में पहले से मौजूद सुरक्षा चिंताओं के बीच पूर्वी एशिया की सामरिक स्थिति पर भी नजरें टिकी हुई हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर के रूप में पदभार संभालेंगी, न्यूयॉर्क के मेयर के बाद दूसरी भारतवंशी

नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर के रूप में पदभार संभालेंगी, न्यूयॉर्क के मेयर के बाद दूसरी भारतवंशी

सुनीता विलियम्स बनीं न्यूयॉर्क वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल, मिला बड़ा सम्मान

सुनीता विलियम्स बनीं न्यूयॉर्क वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल, मिला बड़ा सम्मान

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत

बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत

अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो

अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो

ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय

मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय