Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति प्रधानमंत्री मोदी आज से ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर, रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर रहेगा फोकस

राष्ट्रीय

उत्तराखंड हादसे पर PM Modi का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

16 जुलाई, 2025 04:40 PM

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है और साथ ही पीएम राहत कोष (PMNRF) से पीड़ितों की मदद का बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने शोक संदेश में कहा, "दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंगलवार को X (ट्विटर) के माध्यम से साझा की।

हादसे में गई 8 जानें, 13 यात्रियों को ले जा रहा था वाहन

यह दर्दनाक हादसा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी कस्बे में उस समय हुआ जब 13 यात्रियों से भरा एक वाहन सुनी पुल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

बचाव अभियान जारी, मौके पर प्रशासन मुस्तैद

पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया, “हादसा सुनी पुल के पास हुआ। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। दुर्घटना में 8 की मौत हो चुकी है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।” पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं कि घायलों को समय पर और उचित इलाज मिले। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

शोक में डूबा क्षेत्र

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से शवों की पहचान की जा रही है और परिवारों को सूचना दी जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं