Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
अमृतसर में दो सगे भाइयों सहित नौ गिरफ्तार; 8 पिस्तौल, 8.5 किलो हेरोइन और 12.95 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है ‘ईडी पार्टी’, पंजाब चुनावों को प्रभावित करने के लिए अपनाए जा रहे पुराने लोकतंत्र-विरोधी हथकंडे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन पंजाब परिवहन विभाग ने डी.एल. और आर.सी. सेवाओं में 99% से अधिक समय पर निपटारा सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा किसानों को अधिक मुनाफे के लिए फसल विविधता अपनाने की अपील पंजाब सरकार द्वारा एस.टी.पी.आई. के साथ समझौता हस्ताक्षरित; मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा "न्यूरॉन 2.0" इन्क्यूबेशन सेंटर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मार्च 2022 से जुलाई 2026 तक 1091 दर्ज मामलों में 1138 आरोपी गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के तालमेल से दविंदर बंबीहा गिरोह के तीन गुर्गों को मलेशिया से वापस भारत लाया गया नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

राष्ट्रीय

ईरान-इज़राइल तनाव के बीच CBSE ने बहरीन, UAE, सऊदी समेत 7 देशों में 5-6 मार्च की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं

03 मार्च, 2026 03:44 PM

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने मध्य पूर्व एशिया के विभिन्न देशों में आयोजित होने वाली कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक और सर्कुलर जारी किया है। बोर्ड ने ईरान-इजरायल युद्ध के मद्देनजर फिलहाल यहां अगली दो और बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है। यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित संबद्ध विद्यालयों के लिए लागू होगा। मंगलवार तीन मार्च को यह निर्णय इस पूरे क्षेत्र के वर्तमान गंभीर हालात की समीक्षा के बाद लिया गया। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार 05 मार्च (गुरुवार) और 06 मार्च (शुक्रवार) को निर्धारित कक्षा 10 और कक्षा 12 सीबीएसई बोर्ड की सभी परीक्षाएं फिलहाल मध्य पूर्व के इन देशों में स्थगित कर दी गई हैं।


बोर्ड का कहना है कि इन देशों के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 05 मार्च को स्थिति की एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी। पांच मार्च को होने वाली इस समीक्षा में बोर्ड 07 मार्च से निर्धारित शेष परीक्षाओं के संबंध में आगे का निर्णय लेगा। बोर्ड का कहना है कि उस समय की परिस्थितियों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों व सभी विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए अपने-अपने विद्यालयों व सीबीएसई के संपर्क में बने रहें। साथ ही बोर्ड ने केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज द्वारा जारी इस सर्कुलर की प्रति संबंधित देशों में स्थित भारतीय राजदूतों तथा दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूत और बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

जिन देशों में स्थित भारतीय दूतावासों से यह आधिकारिक जानकारी साझा की गई है उनमें अबू धाबी का भारतीय दूतावास, रियाद में भारतीय दूतावास, मस्कट का भारतीय दूतावास, दोहा स्थित भारतीय दूतावास, बहरीन का भारतीय दूतावास, कुवैत में भारतीय दूतावास, तेहरान का भारतीय दूतावास, दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और दुबई स्थित केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय शामिल है। बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और हित सर्वोपरि हैं तथा परिस्थितियों के अनुसार आगे की सूचना समय पर जारी की जाएगी। गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं विश्व के कई देशों में आयोजित की जाती हैं।


इस साल यह परीक्षाएं 26 देशों में एक साथ आयोजित की जा रही थीं। इनमें मध्य पूर्व एशिया के देश भी शामिल थे। इन देशों में भी भारत के साथ ही 17 फरवरी को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं। मध्य पूर्व एशिया के इन देशों में पहले दो मार्च को होने वाली परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद अब पांच और छह मार्च को होने वाली दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। हालांकि भारत समेत विश्व के अन्य देशों में यह परीक्षाएं नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम