Sunday, July 05, 2026
BREAKING
'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ अबू धाबी और दुबई के लिए प्रीमियम अरेको चेरी और सेंट्रोज प्लम की पहली निर्यात खेप का आभासी शुभारंभ गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

बाज़ार

इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का आएगा IPO, ओलेक्ट्रा से है तगड़ा कनेक्शन

05 जुलाई, 2026 11:06 AM

आईपीओ मार्केट में मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड (एमईआईएल) की भी एंट्री होने वाली है। दरअसल, एमईआईएल समूह ने आईपीओ योजना के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही अगले तीन साल तक का बड़ा प्लान भी बताया है। बता दें कि मेघा इंजीनियरिंग समूह की ही ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक है। यह कंपनी शेयर बाजार में पहले से ही लिस्ट है।
क्या है प्लान?
मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर्स अगले दो से तीन साल में 40,000 करोड़ रुपये तक का पूंजीगत व्यय निवेश करेगी। कंपनी ने अगले 5 वर्षों में समूह का कुल कारोबार दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक पी.वी कृष्णा रेड्डी ने कहा कि समूह अपनी अलग-अलग सब्सिडयरी कंपनियों का चरणबद्ध तरीके से आईपीओ लाने की भी योजना बना रही है।

कृष्णा रेड्डी ने कहा, ''पिछले वर्ष पूरे समूह का कारोबार लगभग 60,000 करोड़ रुपये रहा था। इस वर्ष हमें 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। अगले पांच साल में नए कारोबार सहित पूरे समूह का राजस्व दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है।'' रेड्डी ने बताया कि फिलहाल समूह के कुल कारोबार में प्रमुख कंपनी एमईआईएल की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत है लेकिन भविष्य में ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन और अन्य नए कारोबार भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि हम अगले दो से तीन वर्षों में जरूरत के अनुसार 30,000 करोड़ रुपये से 40,000 करोड़ रुपये तक निवेश करने की योजना बना रहे हैं।

पहला आईपीओ किस कंपनी का?
सबसे पहले मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर्स की कंपनी ईवी ट्रांस प्राइवेट लिमिटेड का आईपीओ लाया जाएगा। ईवी ट्रांस 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने वाली भारत की एकमात्र कंपनी है। 2018 में वजूद में आई यह कंपनी भारत में जीरो-एमिशन पब्लिक ट्रांसपोर्ट क्रांति का नेतृत्व कर रही है।

यह अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, सूरत, सिलवासा, गोवा, हैदराबाद, देहरादून, बेंगलुरु, तिरुपति, नागपुर और पुडुचेरी सहित 7 राज्यों और 15 से ज्यादा शहरों में 3100 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करती है। नवंबर 2025 तक इन बसों ने 50 करोड़ किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है, जिसमें अकेले महाराष्ट्र में 26 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा की दूरी शामिल है, जिससे CO2 उत्सर्जन में काफी कमी आई है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक राज्य के ट्रांसपोर्ट विभागों के साथ ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (GCC) के तहत काम करते हुए कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक से बसें लेती है। इसके साथ ही उनका मेंटेनेंस करती है और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाती है। ईवी ट्रांस की खास पहलों में नागपुर की सिर्फ महिलाओं के लिए 'तेजस्विनी' सर्विस और पुणे-मुंबई रूट पर चलने वाली पहली इंटर-सिटी सुपर-लक्जरी ई-बस शामिल हैं। इन बसों में AC, वाई-फाई, USB चार्जिंग, इंफोटेनमेंट, EU फायर सेफ्टी, पेनिक अलार्म और 350 किलोमीटर की रेंज जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ईपीएफओ ने बदले यूएएन एक्टिवेशन के नियम : अब पोर्टल से नहीं होगा काम, जानिए पीएफ खाताधारकों के लिए क्या-क्या बदला

ईपीएफओ ने बदले यूएएन एक्टिवेशन के नियम : अब पोर्टल से नहीं होगा काम, जानिए पीएफ खाताधारकों के लिए क्या-क्या बदला

एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में डिपॉजिट और लोन दोनों में दर्ज की दोहरे अंक की ग्रोथ

एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में डिपॉजिट और लोन दोनों में दर्ज की दोहरे अंक की ग्रोथ

सरकार ने प्याज खरीद मूल्य में की 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी, किसानों से अब 2,125 रुपए प्रति क्विंटल पर होगी खरीद

सरकार ने प्याज खरीद मूल्य में की 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी, किसानों से अब 2,125 रुपए प्रति क्विंटल पर होगी खरीद

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

HCL के शेयरों में 5% की तेजी, AI डील के साइन करते ही दिखा असर, आगे के लिए एक्सपर्ट राय क्या

HCL के शेयरों में 5% की तेजी, AI डील के साइन करते ही दिखा असर, आगे के लिए एक्सपर्ट राय क्या

Stock Market Today: शेयर मार्केट की बंपर ओपनिंग, 650 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 78000 के पार खुला

Stock Market Today: शेयर मार्केट की बंपर ओपनिंग, 650 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 78000 के पार खुला

सोने के भाव में 3 हफ्ते की सबसे बड़ी उछाल, 4,151 डॉलर के हुआ पार, चांदी भी उछली

सोने के भाव में 3 हफ्ते की सबसे बड़ी उछाल, 4,151 डॉलर के हुआ पार, चांदी भी उछली

सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी

सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी

भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला; सेंसेक्स 77,000 के पार

भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला; सेंसेक्स 77,000 के पार