Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

आर बी यू खरड़ में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 134वीं जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की

14 अप्रैल, 2025 05:12 PM

एस ए एस नगर: पंजाब के शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज यहां कहा कि मंत्रिमंडल में 6 एससी मंत्रियों के साथ, पहली बार ए जी (एडवोकेट जनरल) कार्यालय में आरक्षण और एस सी छात्रवृत्ति के परेशानी मुक्त वितरण के साथ आप सरकार पंजाब में बाबा साहब डॉ. बी आर अंबेडकर के सपने को साक्षात साकार कर रही है।

जिला प्रशासन मोहाली द्वारा रयात बाहरा विश्वविद्यालय (आर बी यू) खरड़ में आयोजित डॉ. बी. आर. अंबेडकर की 134वीं जयंती पर सांसद स. मलविंदर सिंह कंग के साथ उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर द्वारा की गई निस्वार्थ सेवाओं को याद किया, जिन्हें “भारत के संविधान के निर्माता” और कमज़ोर लोगों के लिए लड़ने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर द्वारा परिकल्पित अनेकता में एकता का आधारभूत सिद्धांत विभिन्न चुनौतियों के बावजूद अक्षुण्ण बना हुआ है।

       भारतीय संविधान को विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधानों में से एक बताते हुए बैंस ने कहा कि यह समाज के वंचित वर्गों के लिए न्याय की मज़बूत कवच के साथ अंतिम उम्मीद है। उन्होंने कहा, "बाबा साहेब अंबेडकर के दूरदर्शी नेतृत्व की बदौलत हमारे संविधान ने प्रत्येक नागरिक, विशेषकर कमज़ोर वर्गों के लोगों के अधिकारों की लगातार रक्षा की है।"

     इस पवित्र पुस्तक में कमज़ोर वर्गों के हितों की रक्षा करके उन्हें कमज़ोर लोगों का मसीहा बताते हुए मंत्री बैंस ने कहा कि शिक्षा सभी भेदभावों और असमानताओं को मिटाने की कुंजी है और श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार निजी स्कूलों के बराबर बुनियादी ढांचे और शिक्षा के स्तर को उन्नत करके सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रही है।  

उन्होंने कहा कि श्री भगवान सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार देश भर में पहली सरकार है, जिसने सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय प्रेरकों के रूप में डॉ. बी.आर. अंबेडकर और शहीद-ए-आजम ए
स. भगत सिंह के चित्र लगाए हैं।

श्री आनंदपुर साहिब के सांसद श्री मलविंदर सिंह कंग ने डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमें ऐसे महान और दूरदर्शी व्यक्तित्व को किसी वर्ग विशेष तक सीमित नहीं रखना चाहिए। हमारे राष्ट्र के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान सभी वर्गों को सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से एक स्वस्थ समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने के लिए उनके (डॉ. बी.आर. अंबेडकर) साहित्य का अध्ययन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर छात्रा अमनप्रीत कौर (आर बी यू से बीडीएस कर रही) और रजनी (सरकारी पॉलिटेक्निक खूनी माजरा से आधुनिक कार्यालय अभ्यास में डिप्लोमा) ने अपने अनुभव साझा किए कि कैसे पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद की है।  सरकारी पॉलिटेक्निक खूनी माजरा के अध्यापक डॉ. रविंदर कुमार और रयात बाहरा यूनिवर्सिटी की डॉ. रमनदीप कौर ने भी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम की सफलता की कहानियां सुनाईं।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने सात विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम और पांच लाभार्थियों को आशीर्वाद (शगुन) स्कीम के स्वीकृति पत्र भी सौंपे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जिले में 7461 विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की मंजूरी दी गई है और 790 परिवारों को 4.29 करोड़ रुपये की आशीर्वाद स्कीम का लाभ दिया गया है।

इस अवसर पर मौजूद प्रमुख व्यक्तियों में रयात एवं बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस डी एम खरड़ गुरमंदर सिंह, जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी आशीष कथूरिया शामिल थे, जबकि प्रोफेसर सिमर शेरगिल ने आर बी यू की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां