Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

बाज़ार

आरबीआई स्वैप विंडो के जल्दी बंद करने के फैसले के बावजूद एफसीएनआर (बी) में निवेश 80 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है: रिपोर्ट

17 अगस्त, 2026 02:01 PM

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विदेशी मुद्रा गैर-निवासी (बैंक), यानी एफसीएनआर(बी) जमा योजना के लिए विशेष स्वैप विंडो को तय समय से पहले बंद करने के फैसले के बावजूद, इस योजना के तहत आने वाला विदेशी मुद्रा प्रवाह 80 अरब डॉलर से अधिक तक पहुंच सकता है। यह अनुमान बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) सिक्योरिटीज की एक नई रिपोर्ट में जताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, पहले एफसीएनआर(बी) जमा के जरिए लगभग 70 अरब डॉलर तक के निवेश का अनुमान लगाया गया था। हालांकि योजना शुरू होने के बाद अपेक्षा से कहीं अधिक मजबूत निवेश प्रवाह देखने को मिला है। इसी कारण बोफा ने अपना अनुमान बढ़ाते हुए कहा है कि कुल प्रवाह 80 अरब डॉलर से भी अधिक हो सकता है।
ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "मजबूत प्रवाह को देखते हुए हमने अपने अनुमान को बढ़ाकर 80 अरब डॉलर से अधिक कर दिया है।" हालांकि उसका यह भी मानना है कि यदि आरबीआई यह सुविधा सितंबर के अंत तक जारी रखता, तो कुल प्रवाह का आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता था।

गौरतलब है कि आरबीआई ने एफसीएनआर(बी) जमा पर उपलब्ध शून्य-लागत हेजिंग सुविधा का उपयोग करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से घटाकर 31 अगस्त कर दी है। यानी बैंकों को इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने के लिए पहले की तुलना में कम समय मिलेगा।

इसके बावजूद, जमा जुटाने की रफ्तार काफी मजबूत बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, 8 जून से 13 अगस्त के बीच बैंकों ने एफसीएनआर(बी) जमा के माध्यम से 52.3 अरब डॉलर जुटाए हैं। यह दर्शाता है कि विदेशी मुद्रा जमा योजनाओं में अनिवासी भारतीयों और वैश्विक निवेशकों की रुचि मजबूत बनी हुई है।

एफसीएनआर(बी) जमा के अलावा अन्य विदेशी मुद्रा स्रोतों से भी उल्लेखनीय प्रवाह प्राप्त हुआ है। इसी अवधि के दौरान आरबीआई को बाहरी वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) के लिए स्वैप सुविधाओं के जरिए 1.7 अरब डॉलर और अधिकृत ऋणदाताओं द्वारा विदेशी मुद्रा उधारी के माध्यम से 2.8 अरब डॉलर प्राप्त हुए हैं।

बोफा का मानना है कि यह विदेशी मुद्रा प्रवाह भारत के भुगतान संतुलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह ऐसे समय में हो रहा है जब चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत का चालू खाते का घाटा (सीएडी) बढ़कर 3.1 अरब डॉलर, यानी जीडीपी के लगभग 0.3 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, चालू खाते के घाटे में वृद्धि का मुख्य कारण माल व्यापार (मर्चेंडाइज ट्रेड) घाटे का बढ़ना रहा है। हालांकि सेवाओं के निर्यात और विदेशों से आने वाले प्रेषण (रेमिटेंस) ने इस दबाव को काफी हद तक कम किया।

ब्रोकरेज का अनुमान है कि दूसरी तिमाही में भी चालू खाते का घाटा नियंत्रित स्तर पर बना रहेगा। यदि वस्तुओं के निर्यात में और सुधार होता है या प्रवासी भारतीयों से आने वाली धनराशि मजबूत बनी रहती है, तो घाटा अनुमान से भी कम रह सकता है।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह