Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

आपसी सहमति से लिया गया निर्णय, विवाद सुलझाने के लिए आईसीसी को बधाई: राजीव शुक्ला

10 फ़रवरी, 2026 05:02 PM

नई दिल्ली : टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना अब निश्चित हो चुका है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी), और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बैठक के बाद भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चल रहे सारे गतिरोध दूर हो गए और पाकिस्तान ने भारत के साथ होने वाले मैच से अपने बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस फैसले का स्वागत किया है।

पत्रकारों से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, "मैं आईसीसी के प्रतिनिधियों द्वारा शुरू की गई बातचीत के परिणाम से बहुत खुश हूं। इसकी देखरेख आईसीसी अध्यक्ष और उन प्रतिनिधियों ने की जो लाहौर में पीसीबी और बीसीबी से बात करने गए थे। यह आपसी सहमति से निकाला गया हल है जो क्रिकेट की अहमियत को प्राथमिकता देता है।"

उन्होंने कहा, "इस मुद्दे को सुलझाने और क्रिकेट को फिर से सबसे आगे लाने के लिए आईसीसी को बहुत-बहुत बधाई। यह आईसीसी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए मैं आईसीसी को यह पहल करने और पाकिस्तान को बातचीत की टेबल पर लाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आखिरकार कोलंबो में पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने का फैसला किया। टी20 विश्व कप 2026 अब सफलता हासिल करेगा।"

बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा कि यह सबके लिए विन-विन सिचुएशन है। बांग्लादेश की भावनाओं को भी समझा गया है, और उनके बोर्ड को कुछ राहत मिली है, और वे भी खुश हैं।

भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने विश्व कप के मैच खेलने से इनकार किया था और विश्व कप से बाहर होने का फैसला किया था। आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को जगह दी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ देते हुए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था।

रविवार को, दो सदस्यों वाले आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से मुलाकात की। इस बैठक में बांग्लादेश पर किसी भी तरह का एक्शन नहीं लेने का निर्णय किया गया और 2031 से पहले एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी देने पर सहमति बनी। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने विश्व कप में भारत के मैच के बहिष्कार वाला फैसला वापस ले लिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे