Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

आंखों में खिंचाव और कम होता शरीर का संतुलन-लचीलापन, मत्स्यासन से दूर होगी समस्या

25 मई, 2026 01:11 PM

विश्व योग दिवस में अब मात्र 28 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय रोजाना एक-एक योगासन के अभ्यास और उसके फायदों की जानकारी दे रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने मत्स्यासन के बारे में विस्तार से बताया है। मंत्रालय के अनुसार, आंखों में खिंचाव, गले में बेचैनी, पीठ में अकड़न और शरीर का संतुलन व लचीलापन खत्म होना जैसे आम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मत्स्यासन का नियमित अभ्यास बहुत उपयोगी है। आजकल की व्यस्त जीवनशैली, ज्यादा स्क्रीन टाइम और गलत मुद्रा में बैठने की आदत के कारण कई लोग इन छोटी-छोटी परेशानियों से जूझ रहे हैं। ये संकेत शरीर को लचीलापन और संतुलन बहाल करने की जरूरत बता रहे हैं। मत्स्यासन इन्हीं समस्याओं का प्राकृतिक समाधान है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मत्स्यासन गले, छाती और कंधों को अच्छी तरह खोलता है। इससे गले की मांसपेशियों में बेचैनी कम होती है और थायरॉइड ग्लैंड भी स्वस्थ रहता है। आंखों के आसपास की मांसपेशियों पर पड़ने वाला खिंचाव दूर होता है। पीठ की अकड़न कम होकर कमर और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन बना रहता है और लचीलापन बढ़ता है। यह आसन श्वास संबंधी समस्याओं में भी राहत देता है और मन को शांत रखने में मदद करता है।

मत्स्यासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं और हाथों को शरीर के साथ व हथेलियों को नीचे की ओर करके कूल्हों के पास रखें। इसके बाद कोहनियों को जमीन पर टिकाते हुए छाती को ऊपर की ओर उठाएं। सिर को पीछे की ओर झुकाएं ताकि सिर का ऊपरी हिस्सा जमीन को छू सके। फिर पैर सीधे या कमलासन की मुद्रा में रख सकते हैं। सामान्य सांस लेते हुए 15-30 सेकंड तक इस मुद्रा में रहें।

मत्स्यासन जैसा आसान लेकिन प्रभावी आसन घर पर ही किया जा सकता है और यह आधुनिक जीवन की छोटी-बड़ी शारीरिक परेशानियों से राहत दिलाने में कारगर साबित होता है।नियमित अभ्यास से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि मन भी प्रसन्न और ऊर्जावान रहेगा। हालांकि, कुछ सावधानियां बरतनी भी जरूरी है।
गर्दन या पीठ की गंभीर समस्या वाले लोग डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही इस आसन का अभ्यास करें। गर्भवती महिलाओं को भी सतर्कता बरतनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा