Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर

30 जुलाई, 2026 12:27 PM

न्यूयॉर्क : महंगाई के खतरे को देखते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर को 3.5 फीसदी से 3.75 फीसदी पर बिना किसी बदलाव के रखा है।

बुधवार (स्थानीय समय) को हुए इस फैसले से स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट आई। इसमें डॉव जोन्स 1,153 पॉइंट्स या 2.19 फीसदी और एनएएसडीएक्यू 433 पॉइंट्स या 1.74 फीसदी नीचे आ गया।

रेट तय करने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) में मतभेद था। नौ सदस्यों ने रेट को बिना बदले सामान्य रखने के लिए पक्ष में वोट किया, जबकि तीन ने चौथाई पॉइंट रेट बढ़ाने के लिए दबाव डाला। इन तीन में मिनियापोलिस फेडरल रिजर्व के नील काशकारी भी शामिल थे।

फेड चेयरमैन केविन वार्श ने ब्याज दरों को लेकर चल रही असहमति को "अच्छी पारिवारिक बहस" बताया। उनका कहना है कि लक्ष्य महंगाई पर काबू पाना है, लेकिन साथ ही अर्थव्यवस्था को स्थिर रखना और रोजगार बाजार को बढ़ाना भी जरूरी है।

वार्श को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेड का प्रमुख नियुक्त किया था। ट्रंप का अपने पूर्व फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल से ब्याज दरें घटाने से इनकार करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

वार्श के ब्याज दर में कटौती न करने के फैसले से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हैं। वर्तमान समय में महंगाई बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं। इस महंगाई का कारण ट्रंप के ईरान युद्ध और अमेरिका और दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को माना जा रहा है है।

खाड़ी में चल रहे संघर्ष को महंगाई का एक कारण माना जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रिपोर्टरों से बातचीत के दौरान वॉर्श का बचाव करते हुए कहा कि वह शानदार काम कर रहे हैं। वहीं, ब्याज दर में कमी ना करने का दोष एफओएमसी पर डाल दिया।

उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि वह कम ब्याज दर देखना पसंद करेंगे, लेकिन उनके पास एक बोर्ड है और यह एक पॉलिटिकल बोर्ड है और वे रेट को ऊपर रखना चाहते हैं।"

मई में पदभार संभालने के बाद से यह दूसरी बार था जब वार्श एफओएमसी की रेट-सेटिंग मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे और रेट फिर से स्थिर रहे।

सितंबर में होने वाली अगली मीटिंग नवंबर में होने वाले मिड-टर्म चुनाव से पहले आखिरी मीटिंग होगी।

जून कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स रिपोर्ट में एक साल पहले की तुलना में 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाई गई। मीटिंग के बाद, वार्श ने महंगाई को दो फीसदी तक लाने के लक्ष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जिससे ब्याज दर कम करने का उनका विकल्प कम हो गया।

वार्श कम महंगाई और रोजगार बढ़ोतरी के दोहरे लक्ष्यों के बीच संतुलन साधने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि मूल्य स्थिरता और पूर्ण रोजगार में से किसी एक को चुनना जरूरी नहीं है। जहां भी जरूरत होगी और जो सही होगा, हम कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।"

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट