Saturday, November 14, 2026
BREAKING
• बच्चों को अपने सपने जीने का मौका दें, माता-पिता के सपने उन पर न थोपें : सुनील शेट्टी • 'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव • भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री • सरकार ने दूसरी तिमाही में 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ की कार्रवाई, 374 सेंडर्स को किया ब्लैकलिस्ट • यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी • अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील • 10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट • ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा • माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल • देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उनको दी श्रद्धांजलि

दुनिया

अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील

14 नवंबर, 2026 11:51 AM

वाशिंगटन: अमेरिका में तकनीकी और संचार प्रणालियों के फिर से चालू होने के बाद, विमानन अधिकारियों ने उड़ानों पर लगी पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया है। इससे पहले, संचार प्रणाली में खराबी आने के कारण फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने पूरे देश के हवाई अड्डों पर विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी थी।

अमेरिकन एयरलाइंस ने बताया कि 'ग्राउंड स्टॉप' (उड़ान रोकने का आदेश) पाबंदी में ढील दी गई है। कुछ हवाई अड्डों पर कुछ उड़ानों को रवाना होने की मंजूरी मिलनी शुरू हो गई है। एयरलाइंस के अनुसार, ज्यादातर उड़ानें अभी भी रुकी हुई हैं और आगे भी उड़ानों में रुकावट आने या उनके रद्द होने की संभावना है।

इससे पहले विमानन मामलों के पत्रकार जॉन ओस्ट्रोवर ने बताया कि एयरलाइंस से जुड़े कई सूत्रों को उम्मीद है कि पूरे देश में लागू यह 'ग्राउंड स्टॉप' जल्द ही हटा लिया जाएगा।

एयर इंडिया ने अमेरिका आने-जाने वाली उड़ानों में रुकावट की चेतावनी दी और यात्रियों को सलाह दी कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति (स्टेटस) जरूर जांच लें।

एयरलाइंस ने एक ट्रैवल एडवाइजरी में कहा, "यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ानों का ताजा स्टेटस चेक कर लें और उसी के अनुसार हवाई अड्डे के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।"

एफएए के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम कमांड सेंटर ने एक ऑपरेशन प्लान में बताया कि देश के बड़े हिस्से में पाबंदियां अभी भी लागू हैं, हालांकि कुछ तटीय हवाई अड्डों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रवाना होने की अनुमति मिल गई है।

इस प्लान में 'ईस्टर्न टाइम' के अनुसार रात 11 बजे तक लागू रहने वाली पाबंदियों का जिक्र किया गया है।

दोपहर में अमेरिकी हवाई अड्डों पर उड़ानों को रोकने के आदेश के बाद, अब आंशिक रूप से परिचालन फिर से शुरू हुआ है। एफएए की पहली एडवाइजरी दोपहर 3:54 बजे ('ईस्टर्न टाइम' के अनुसार ) जारी की गई थी, जबकि यह घटना दोपहर 3:53 बजे शुरू हुई थी। बाद में जारी एक एडवाइजरी में बताया गया कि इसका कारण संचार प्रणाली में आई खराबी थी।

होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुल्लिन ने पत्रकारों को बताया कि एफएए को प्रभावित करने वाली दूरसंचार खराबी (टेलीकम्युनिकेशन आउटेज) के बाद, अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया था।

उन्होंने कहा, "अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह कोई दुर्भावनापूर्ण हमला था।"

मुलिन ने बताया कि जांचकर्ता इस खराबी के कारणों का पता लगा रहे हैं। फिलहाल, संचार प्रणाली को बहाल करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा कि जो विमान पहले से ही हवा में हैं, वे अपने गंतव्य तक जा सकते हैं। एफएए के शुरुआती आदेश में कहा गया था कि अमेरिका आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अलग-अलग मामलों के आधार पर नियंत्रित किया जाएगा।

'ग्राउंड स्टॉप' का मतलब है कि विमानों को उनके प्रस्थान वाले हवाई अड्डों पर ही रोक दिया जाए; इसका मतलब यह नहीं है कि हवा में मौजूद सभी विमानों को तुरंत उतरने का आदेश दिया जाए।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी

यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी

10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट

10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट

ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा

ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा

भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया

भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया

यूएई के फुजैराह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल

यूएई के फुजैराह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल

स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर बन रहा नौसैनिक अड्डा, किम जोंग उन ने जल्द निर्माण पूरा करने का दिया निर्देश

उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर बन रहा नौसैनिक अड्डा, किम जोंग उन ने जल्द निर्माण पूरा करने का दिया निर्देश

नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर के रूप में पदभार संभालेंगी, न्यूयॉर्क के मेयर के बाद दूसरी भारतवंशी

नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर के रूप में पदभार संभालेंगी, न्यूयॉर्क के मेयर के बाद दूसरी भारतवंशी

सुनीता विलियम्स बनीं न्यूयॉर्क वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल, मिला बड़ा सम्मान

सुनीता विलियम्स बनीं न्यूयॉर्क वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल, मिला बड़ा सम्मान

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक