Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी UPI ने एक बार लगाई छलांग, जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता हुआ, घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 76,660 और निफ्टी 23,926 पर मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, 40 साल बाद जीता नॉकआउट मैच फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, एमबाप्पे के डबल से राउंड ऑफ 16 में एंट्री मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम-16 में बनाई जगह ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर 8वीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई

फीचर

अमृत उद्यान में तीन नए आकर्षण जुड़े, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया उद्घाटन

16 अगस्त, 2025 06:29 PM

राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान में इस साल तीन नए आकर्षण जोड़े गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शनिवार को प्लूमेरिया गार्डन, बरगद ग्रोव और बैबलिंग ब्रूक का उद्घाटन किया। ये तीनों उद्यान आम जनता के लिए 16 अगस्त से 14 सितंबर 2025 तक खुले रहेंगे। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ के मुताबिक, प्लूमेरिया गार्डन घास के टीलों और विशेष रूप से लगाए गए पौधों से सजाया गया है। बरगद ग्रोव में रिफ्लेक्सोलॉजी पथ, पंचतत्व पथ और जंगल जैसे ध्वनि परिदृश्य तैयार किए गए हैं। वहीं बैबलिंग ब्रूक में झरनों, मूर्तिकला की टोंटियों, सीढ़ीनुमा पत्थरों और एक कुंड को शामिल किया गया है, जिससे यह जगह बेहद आकर्षक और शांत वातावरण प्रदान करती है।

इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण 2025 का उद्घाटन किया था। इस बार यह संस्करण 16 अगस्त से 14 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान अमृत उद्यान रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, जबकि अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे तक ही मिलेगा। वहीं देखभाल के लिए उद्यान हर सोमवार को बंद रहेगा।

अमृत उद्यान में प्रवेश के लिए पंजीकरण अनिवार्य और निःशुल्क है। आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं या गेट नंबर 35 के बाहर बने स्वयं सेवा कियोस्क से सीधे पंजीकरण कर सकते हैं। अमृत उद्यान में प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से किया जा सकेगा। उद्यान में प्रवेश करने वाले आगंतुक मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतलें, बच्चों की दूध की बोतलें और छाते ले जा सकते हैं। इसके अलावा किसी अन्य वस्तु को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी