Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

चंडीगढ़

अमन अरोड़ा द्वारा पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए साझा फ्रंट का आह्वान

02 मार्च, 2025 04:14 PM
चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रधान श्री अमन अरोड़ा ने आज सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक, धार्मिक और गैर-सरकारी संगठनों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ लड़ाई में पंजाब सरकार का साथ दें और एक साझा फ्रंट बनाकर प्रदेश को पूरी तरह नशा मुक्त करने में योगदान दें।

वह आज यहां नशे के खात्मे के लिए गठित 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी की उच्च स्तरीय बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा, "यह पंजाब के 3 करोड़ नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें सभी को एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ नशे के खिलाफ लड़ना चाहिए।" उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग के बिना अकेली राज्य सरकार और पुलिस, पिछली सरकारों द्वारा पैदा की गई इस दलदल से पंजाब को नहीं निकाल सकती।

श्री अमन अरोड़ा ने आशा व्यक्त की कि यदि हम एकजुट होकर कार्य करें, तो पंजाब को इस समस्या से बाहर निकाल सकते हैं और ‘आप’ सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप पंजाब को एक स्वस्थ और खुशहाल राज्य बना सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के संपूर्ण उन्मूलन के लिए व्यापक 360-डिग्री कार्य योजना तैयार की है। इस योजना में नशाग्रस्त व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल करने के लिए रोकथाम, उपचार और पुनर्वास उपाय भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस अधिकारी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, वहीं उन्हें नशाग्रस्त व्यक्तियों को मरीज के रूप में देख कर उनके प्रति सहानुभूति रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नशे के व्यक्ति, परिवारों और संपूर्ण समाज पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी लड़ाई है जिसे हम मिलकर ही जीत सकते हैं। इस गंभीर समस्या को प्रभावी ढंग से हल करने के लिए हमें सामूहिक शक्ति और संकल्प की आवश्यकता है।"

श्री अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि जब तक पंजाब से नशे को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि "यह गुरुओं, पीरों, फकीरों, संतों और योद्धाओं की धरती पंजाब के अस्तित्व का सवाल है।" पिछली सरकारों ने अपने निजी स्वार्थों के चलते जानबूझकर पंजाब को इस दलदल में धकेला। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि "या तो नशा तस्करी छोड़ दो, या फिर पंजाब छोड़ दो, अन्यथा इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो।"

नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, श्री अरोड़ा ने नशा पीड़ितों के माता-पिता और परिवार के सदस्यों से अपील की कि वे उन्हें सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों या ओ.ओ.ए.टी. क्लीनिकों में ले जाएं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नशा पीड़ितों की उचित देखभाल के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी को कोई परेशानी आती है, तो वे तुरंत समाधान के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि "राज्य सरकार इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने को तैयार है।"

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन