Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

अपान वायु मुद्रा से कम हो सकता है पीरियड्स का दर्द, ऐंठन और थकान से मिलती है राहत

23 अप्रैल, 2026 11:53 AM

महिलाओं के लिए पीरियड्स का समय अक्सर थोड़ा मुश्किल होता है। इस दौरान पेट में दर्द, ऐंठन, कमर में भारीपन और कभी-कभी बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। कई बार यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि रोज का काम करना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ महिलाएं इसके लिए दवाइयों का सहारा लेती हैं, लेकिन हर बार दवा लेना सही नहीं माना जाता। ऐसे में योग और कुछ आसान हस्त मुद्राएं शरीर को प्राकृतिक तरीके से आराम देने में मदद कर सकती हैं। इन्हीं में से एक है अपान वायु मुद्रा, जो शरीर के अंदर की ऊर्जा को संतुलित करने का काम करती है। पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द और खिंचाव होने लगता है। अपान वायु मुद्रा इसी दर्द में राहत पहुंचाने में मदद करती है। जब हाथों की उंगलियों को एक खास तरीके से जोड़ा जाता है और कुछ देर आंखें बंद कर शांत बैठकर इसे किया जाता है, तो शरीर में खून का बहाव बेहतर होता है और मांसपेशियों का तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसी वजह से पेट का दर्द और ऐंठन कुछ हद तक कम महसूस हो सकती है।

इस मुद्रा को करना भी बहुत आसान है। अपान वायु मुद्रा का अभ्यास करने के लिए, सबसे पहले सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब अपने हाथों को सीधा करके घुटनों पर रखें। इस दौरान आपकी हथेलियां आसमान की ओर होनी चाहिए। इसके बाद अपने हाथों की तर्जनी उंगली को मोड़ते हुए अंगूठे की जड़ से सटाएं और फिर अनामिका और मध्यमा उंगली को मोड़कर अंगूठे की नोक को दबाएं। इस दौरान छोटी उंगली बाहर की ओर फैली हुई और दोनों आंखें बंद रखें। कुछ देर बाद वापस आरामदायक मुद्रा में आ जाएं।

मासिक धर्म के दौरान यह मुद्रा मानसिक परेशानी को दूर करने में भी मदद कर सकती है। इस समय कई महिलाओं को चिड़चिड़ापन, बेचैनी और तनाव महसूस होता है। अपान वायु मुद्रा मन को शांत करने में मदद करती है, जिससे मूड थोड़ा बेहतर हो सकता है।

इसके अलावा, यह मुद्रा पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों जैसे गैस, भारीपन और पाचन की दिक्कतों में भी राहत देती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से ऊर्जा का स्तर भी संतुलित रहता है।
हालांकि, इसका अभ्यास करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसे तुरंत खाना खाने के बाद नहीं करना चाहिए और शुरुआत में बहुत ज्यादा देर तक नहीं करना चाहिए। अगर शरीर में कोई दर्द या समस्या हो तो बिना डॉक्टर के सलाह के इसे न करें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा