Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

30 मार्च, 2026 08:05 PM

नई दिल्ली : भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रोहित ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 78 रनों की दमदार पारी खेली। कुंबले ने कहा कि रोहित इस सीजन 2.0 अवतार में आए हैं, जिसके कारण बाकी टीमों की चिंताएं बढ़ सकती हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी 78 रनों की पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। रोहित ने अपना अर्धशतक सिर्फ 23 गेंदों में पूरा किया, जो आईपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक भी है। कुंबले ने 'जियोस्टार' पर कहा, "रोहित शर्मा अपने 2.0 अवतार में आ गए हैं और उनकी पारी से पता चलता है कि वह फिर से हावी होने के लिए तैयार हैं। जिस तरह से उन्होंने गेंद को ग्राउंड के चारों ओर मारा, उसे देखकर मुझे उनकी प्राइम फॉर्म याद आ गई। वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे गेंदबाजों के खिलाफ छक्के मारना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे बेहद आसान बना दिया।" रोहित ने अपनी पारी के दौरान आईपीएल में अपना 50वां अर्धशतक भी लगाया। वह यह मुकाम हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज बने। कुंबले ने कहा, "रोहित ने अपनी फिटनेस पर बहुत काम किया है और जब आप छोटे ब्रेक के बाद वापस आते हैं, तो अपनी टाइमिंग वापस पाने और अपनी लय पाने में पांच से सात दिन लगते हैं। यह एक शानदार पारी थी, बिल्कुल वैसी ही जैसी हमने वानखेड़े में देखी थी, जहां वह पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर हावी नजर आए थे। वह आसानी से छक्के लगा रहे थे। बाउंड्री भले ही छोटी थीं, लेकिन उनके शॉट्स स्टैंड में जा रहे थे। यह पारी दिखाती है कि रोहित को सिर्फ अपने काम से मतलब है और उनका यह रूप सभी आईपीएल टीमों को चिंतित कर देगा।"

रोहित ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 148 रन जोड़े। रोहित-रिकेल्टन के आगे केकेआर के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए और मुंबई ने 221 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में महज 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मुंबई का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा। इसके साथ ही मुंबई ने आईपीएल सीजन के पहले मैच में 13 साल से मिलती आ रही हार के सिलसिले पर भी विराम लगाया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा