Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
20 साल बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया शक्ति केंद्र बन रहा BRICS बढ़ते कैंसर के मामलों के बीच इलाज की सुविधाओं का विस्तार जरूरी: डॉ. जितेंद्र सिंह जब सुनीता आहूजा ने चैट शो में गोविंदा को बताया था ‘बेहतरीन पति’ अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन 'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज अदाणी एयरपोर्ट्स ने वैश्विक निवेशकों से जुटाए 9,825 करोड़ रुपये, वैल्यूएशन 18 अरब डॉलर वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोना में तेजी, चांदी 2.40 लाख के पार कोफोर्ज के अंतरिक ऑडिट में सामने आई चिंताओं के बाद चेयरमैन ने दिया इस्तीफ, करीब 9 प्रतिशत गिरा स्टॉक पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा यूएस ओपन: जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंचीं, एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला

बाज़ार

अदाणी एयरपोर्ट्स ने वैश्विक निवेशकों से जुटाए 9,825 करोड़ रुपये, वैल्यूएशन 18 अरब डॉलर

09 सितंबर, 2026 12:14 PM

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने बुधवार को ऐलान किया कि उसने वैश्विक निवेशकों के एक कंसोर्टियम से प्राइमरी इक्विटी कैपिटल के रूप में 9,825 करोड़ रुपए (एक अरब डॉलर) जुटाए हैं।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एआईएल) की सहायक कंपनी एएएचएल ने कहा कि उनसे 18 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर अल्फा वेव ग्लोबल, प्रेमजी इन्वेस्ट, टेमासेक और ब्लैकरॉक द्वारा मैनेज किए जाने वाले फंड्स से 9,825 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, जीत अदाणी ने कहा, “यह साझेदारी अदाणी एयरपोर्ट्स प्लेटफॉर्म को बनाने की दिशा में एक अहम पड़ाव है और इस सफर में हमारे साथ इतने बड़े और लंबे समय के लिए निवेश करने वाले निवेशक पाकर हम खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत का एविएशन सेक्टर देश की जीडीपी ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने वाले सबसे अहम सेक्टर में से एक है। एयर कनेक्टिविटी में हर विस्तार से एयरपोर्ट गेट के बाहर भी व्यापार, पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलता है।

जीत अदाणी ने कहा, “इन पार्टनर्स के सहयोग से, हम इस ग्रोथ से पहले ही निवेश करना जारी रखेंगे। हम अपने इंफ्रास्ट्रक्चर, शहर-स्तर के डेवलपमेंट और नॉन-एरोनॉटिकल बिजनेस को बड़ा करेंगे ताकि दुनिया के सबसे बेहतरीन इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट प्लेटफॉर्म में से एक बनाया जा सके।”

इस फंड का इस्तेमाल एएएचएल के पोर्टफोलियो में एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और आधुनिकीकरण, एयरपोर्ट के आस-पास इंटीग्रेटेड अदाणी एयरपोर्ट सिटी इकोसिस्टम के डेवलपमेंट में तेजी लाने (जिसके पहले चरण में 22 मिलियन स्क्वायर फीट में मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट की योजना है) और यात्रियों से जुड़े और अन्य नॉन-एरोनॉटिकल बिजनेस (जैसे ग्राउंड हैंडलिंग बिजनेस) को बढ़ाना के लिए किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि इन निवेशों से सालाना 20 करोड़ (200 मिलियन) यात्रियों को सेवा देने की क्षमता बढ़ने, कमर्शियल कमाई के मौके बढ़ाने, यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और एएएचएल के इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट इकोसिस्टम को और मजबूत करने की उम्मीद है।

एएएचएल के सीईओ अरुण बंसल ने कहा, “हम एएएचएल को दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट प्लेटफॉर्म बनाने के लिए इसकी क्षमताएं बढ़ाना जारी रखेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि इस लक्ष्य को भारत में तेजी से बढ़ते मौकों, भारतीय ग्राहकों की बढ़ती खर्च करने की क्षमता और देश के बड़े शहरी केंद्रों में हमारे सिटी-साइड डेवलपमेंट से बढ़ावा मिल रहा है, जो आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह डील जुलाई 2026 में एईएल के सफल 15,000 करोड़ रुपए के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के बाद हुई है, जो किसी नॉन-फाइनेंशियल कॉर्पोरेट द्वारा भारत का सबसे बड़ा क्यूआईपी था।

कंपनी ने कहा कि ये डील्स दिखाती हैं कि अदाणी पोर्टफोलियो की लंबे समय के लिए घरेलू और ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल कैपिटल के बड़े स्रोतों तक लगातार पहुंच बनी हुई है।

एएएचएल पूरे भारत में आठ एयरपोर्ट्स का मैनेजमेंट करती है और देश के कुल यात्री ट्रैफिक का 23 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा संभालती है।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोना में तेजी, चांदी 2.40 लाख के पार

वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोना में तेजी, चांदी 2.40 लाख के पार

कोफोर्ज के अंतरिक ऑडिट में सामने आई चिंताओं के बाद चेयरमैन ने दिया इस्तीफ, करीब 9 प्रतिशत गिरा स्टॉक

कोफोर्ज के अंतरिक ऑडिट में सामने आई चिंताओं के बाद चेयरमैन ने दिया इस्तीफ, करीब 9 प्रतिशत गिरा स्टॉक

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने-चांदी में खरीदारी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने-चांदी में खरीदारी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 332 अंक टूटा; निफ्टी 23,692 पर

भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 332 अंक टूटा; निफ्टी 23,692 पर

नई दवाओं, बायोटेक और R&D में नेतृत्व करे भारतीय फार्मा सेक्टर: पीयूष गोयल

नई दवाओं, बायोटेक और R&D में नेतृत्व करे भारतीय फार्मा सेक्टर: पीयूष गोयल

BIRC सर्वे: खाड़ी की अस्थिरता के बीच विदेशी चावल खरीदार अब सीधे भारत का कर रहे रुख

BIRC सर्वे: खाड़ी की अस्थिरता के बीच विदेशी चावल खरीदार अब सीधे भारत का कर रहे रुख

Gold-Silver Price: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख के नीचे

Gold-Silver Price: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख के नीचे

अगस्त में पहली बार पेट्रोल कारों से आगे निकले सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन: एफएडीए

अगस्त में पहली बार पेट्रोल कारों से आगे निकले सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन: एफएडीए

भारतीय ऑटो खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51% बढ़ी, 24.23 लाख वाहन बिके: FADA

भारतीय ऑटो खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51% बढ़ी, 24.23 लाख वाहन बिके: FADA

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में