Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

चंडीगढ़

अग्निवीरों को मिले 15 साल की सेवा का अवसर और पूर्व सैनिक का दर्जा: जाट सभा ने सांसद मनीष तिवारी को सौंपा ज्ञापन

06 जुलाई, 2025 06:49 PM

चंडीगढ़: जाट सभा चंडीगढ़/पंचकूला के एक प्रतिनिधिमंडल ने सभा के प्रधान डॉ. एम.एस. मलिक के नेतृत्व में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक और सैनिक कल्याण से जुड़ी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से अग्निपथ योजना से जुड़ी चिंताओं, युवाओं में बढ़ते नशे, और कम्युनिटी हॉल की सुविधा से संबंधित मुद्दे उठाए गए।

अग्निवीरों को मिले 15 साल की सेवा का अवसर और पूर्व सैनिक का दर्जा: डॉ मलिक

डॉ. मलिक ने सांसद से अनुरोध किया कि लोकसभा में यह मुद्दा उठाया जाए कि अग्निवीरों को मात्र 4 वर्षों के बजाय 15 साल तक सेना में सेवा का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि अग्निवीर देश के सभी सुरक्षा अभियानों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, जैसे कि ऑपरेशन सिन्दूर। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा पूर्ण करने के बाद उन्हें पूर्व सैनिक का दर्जा और सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

ट्राइसिटी में बढ़ रहे नशे पर जताई चिंता, जल्द होगा सेमिनार

डॉ. मलिक ने ट्राइसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) के स्कूलों और विश्वविद्यालयों में नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि जाट सभा और चौधरी छोटूराम सेवा सदन द्वारा जल्द ही नशा विरोधी सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक हस्तियां युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगी।

कम्युनिटी हॉल में शादी-ब्याह की अनुमति देने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सामाजिक संस्थाओं के कम्युनिटी हॉल में सामाजिक कार्यक्रमों जैसे शादी-ब्याह की अनुमति देने की मांग भी रखी। डॉ. मलिक ने कहा कि यह हॉल खासकर निम्न व मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत हैं, जहां वे कम खर्च में आयोजन कर सकते हैं।

जाट भवन में सांसद निधि से लिफ्ट लगाने की मांग

डॉ. मलिक ने सांसद तिवारी को सेक्टर 27 स्थित जाट भवन में गर्ल्स हॉस्टल के लिए लिफ्ट लगवाने हेतु सांसद निधि से फंड जारी करने की मांग की। उन्होंने बताया कि भवन में "नो प्रॉफिट" आधार पर संचालित तीन मंजिला हॉस्टल में वृद्ध अभिभावकों को आवाजाही में दिक्कत होती है, जिसे लिफ्ट से काफी सुविधा मिलेगी। सांसद तिवारी ने पूर्व में बसंत पंचमी समारोह में इसकी घोषणा भी की थी।

सांसद मनीष तिवारी ने दिया आश्वासन

सांसद मनीष तिवारी ने जाट सभा के सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे न केवल लोकसभा में अग्निवीरों के मुद्दे को उठाएंगे, बल्कि चंडीगढ़ प्रशासन से भी सामाजिक मांगों के समाधान के लिए संवाद करेंगे।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर जाट सभा के सचिव बीएस गिल, कार्यकारिणी सदस्य सतीश मकड़ौली, सुमेर सिंह सहित सभा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमिंद्र सिंह लक्की और नगर निगम के सीनियर मेयर जसबीर सिंह बंटी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां