Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

बाज़ार

अगोडा और ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के कैंसलेशन चार्ज की होगी जांच, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दिए निर्देश

23 मई, 2026 05:14 PM

नई दिल्ली; केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने उपभोक्ता मामलों के विभाग और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) को अगोडा और अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स द्वारा उपभोक्ताओं से कथित तौर पर वसूले जा रहे ज्यादा कैंसलेशन शुल्क की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में मंत्री ने कहा कि जांच में यह देखा जाएगा कि क्या ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म एयरलाइंस द्वारा लिए जाने वाले शुल्क से ज्यादा कैंसलेशन फीस वसूल रहे हैं या फिर बुकिंग के समय उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दी जा रही है।

जोशी ने कहा कि देश में काम कर रहे अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स की कार्यप्रणाली की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, "मैंने उपभोक्ता मामलों के विभाग और सीसीपीए को यह जांच करने के निर्देश दिए हैं कि क्या ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं से एयरलाइंस द्वारा लिए जाने वाले शुल्क या बुकिंग के समय बताई गई राशि से अधिक कैंसलेशन चार्ज वसूल रहे हैं।"

मंत्री ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां पारदर्शिता और उपभोक्ताओं के भरोसे को कमजोर करती हैं। यदि जांच में यह उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन या अनुचित व्यापारिक गतिविधि पाई जाती है, तो इसे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत अनुचित व्यापार व्यवहार माना जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सीसीपीए उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके साथ निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी, जिसमें जरूरत पड़ने पर सामूहिक कार्रवाई (क्लास एक्शन) भी शामिल होगी।

यह मामला तब सामने आया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय सचिव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरलाइन द्वारा लिए गए कैंसलेशन शुल्क में भारी अंतर को लेकर सवाल उठाए।

अपने पोस्ट में बीजेवाईएम नेता ने दावा किया कि उन्होंने अकासा एयर की टिकट अगोडा के जरिए बुक की थी और गलती से मुंबई की जगह नवी मुंबई चुन लिया था।

पोस्ट के अनुसार, टिकट कैंसिल करने पर अगोडा ने 4,764 रुपए कैंसलेशन शुल्क दिखाया और केवल 1,571 रुपए रिफंड बताई। वहीं, जब उन्होंने सीधे आकासा एयर की वेबसाइट पर जांच की तो वहां सिर्फ 299 रुपए कटौती और 6,076 रुपए रिफंड दिखाया गया।

बीजेवाईएम नेता ने दावा किया कि अकासा एयर के कस्टमर केयर ने भी पुष्टि की कि एयरलाइन का कैंसलेशन चार्ज केवल 299 रुपए है और रिफंड अगोडा के जरिए ही प्रोसेस किया जाएगा क्योंकि टिकट उसी प्लेटफॉर्म से बुक की गई थी।

उन्होंने इस अंतर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्लेटफॉर्म एयरलाइन के वास्तविक कैंसलेशन शुल्क से करीब 15 गुना ज्यादा रकम वसूल रहा है और बुकिंग पार्टनर्स से अधिक पारदर्शिता की मांग की।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार