Monday, September 07, 2026
BREAKING
सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया स्तंभ: प्रधानमंत्री मोदी बीजापुर के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के छिपाए हथियार मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की यात्रा पर, कोलंबो में भारतीय प्रवासियों से करेंगे बातचीत 2029 तक ‘नशामुक्त भारत’ का लक्ष्य, ड्रग्स के खिलाफ तीन वर्षीय रोडमैप तैयार: अमित शाह सत्य निकेतन हादसा: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ रुपए की सौगात, मंगलवार को मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन अगले छह दिन बादलों की आवाजाही रहेगी जारी, दूसरे राज्यों की तुलना में एनसीआर में मानसून पड़ा कमजोर ‘वायु, सूर्य और वरुण देव रहें कल्याणकारी’, पीएम मोदी के सुभाषित में प्रकृति व लोकमंगल का संदेश भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे: पीएम मोदी

बाज़ार

अगस्त में पहली बार पेट्रोल कारों से आगे निकले सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन: एफएडीए

07 सितंबर, 2026 05:57 PM

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (एफएडीए) के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में भारत के यात्री वाहन बाजार में वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ने पहली बार पेट्रोल कारों को पीछे छोड़ दिया। यह उपभोक्ताओं की पसंद में संरचनात्मक बदलाव का संकेत है।

एफएडीए ने कहा कि सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की संयुक्त हिस्सेदारी यात्री वाहन बिक्री में 41.95 प्रतिशत रही, जबकि पेट्रोल वाहनों की हिस्सेदारी 40.85 प्रतिशत थी।

यह बदलाव उस समय आया है जब एक साल से कुछ अधिक समय पहले पेट्रोल वाहनों की हिस्सेदारी वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों से करीब 11 प्रतिशत अधिक थी। यह भारत के ऑटो बाजार में बदलाव की गति को दर्शाता है।

इसके अलावा, एफएडीए के अनुसार ऑटो क्षेत्र में अगस्त में अब तक की सबसे अधिक 24,23,201 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई, जो सालाना आधार पर 17.51 प्रतिशत अधिक है। दोपहिया, यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, ट्रैक्टर और तिपहिया वाहनों, सभी ने नए बिक्री रिकॉर्ड बनाए।

यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 4,02,398 इकाइयों रही, जो सालाना आधार पर करीब 16 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही अगस्त में पहली बार यात्री वाहनों की बिक्री 4 लाख इकाइयों के आंकड़े को पार कर गई।

हालांकि, एफएडीए ने आगाह किया कि सालाना आधार पर मजबूत वृद्धि को अगस्त 2025 के कमजोर आधार का कुछ लाभ मिला, क्योंकि खरीदार जीएसटी 2.0 की दर में कटौती का इंतजार करते हुए खरीदारी टाल रहे थे।

एफएडीए ने कहा, “सीजन की वास्तविक परीक्षा सितंबर से नवंबर के दौरान शोरूम में बुकिंग को बिक्री में बदलने में होगी, न कि सालाना आंकड़ों के आधार पर दिखने वाली तस्वीर में।”

एफएडीए के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि अगले तीन महीने आशावादी नजर आ रहे हैं। त्योहारी मांग का बिक्री में रूपांतरण, मानसून के बाद ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ने वाला असर और इन्वेंट्री अनुशासन पीक सीजन के दौरान प्रमुख निगरानी वाले क्षेत्र होंगे।

ऑटो डीलर संगठन ने कहा कि सितंबर के लिए निकट अवधि का परिदृश्य सावधानीपूर्वक आशावादी है। त्योहारी मांग और वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की ओर बढ़ता रुझान दोपहिया वाहनों को समर्थन दे सकता है, जबकि यात्री वाहन क्षेत्र नए मॉडलों की लॉन्चिंग और मजबूत बुकिंग के साथ महीने में प्रवेश कर रहा है।

एफएडीए ने कहा कि मानसून के बाद माल ढुलाई, बुनियादी ढांचा गतिविधियों और फसल कटाई से जुड़े परिवहन के फिर शुरू होने के साथ वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी मजबूती आने की उम्मीद है।

ऑटो उद्योग संगठन के अनुसार, सितंबर-नवंबर की अवधि के लिए 81.62 प्रतिशत डीलरों को बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है, जबकि 17.09 प्रतिशत को बाजार के स्थिर रहने और 1.28 प्रतिशत को बिक्री में गिरावट की आशंका है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

नई दवाओं, बायोटेक और R&D में नेतृत्व करे भारतीय फार्मा सेक्टर: पीयूष गोयल

नई दवाओं, बायोटेक और R&D में नेतृत्व करे भारतीय फार्मा सेक्टर: पीयूष गोयल

BIRC सर्वे: खाड़ी की अस्थिरता के बीच विदेशी चावल खरीदार अब सीधे भारत का कर रहे रुख

BIRC सर्वे: खाड़ी की अस्थिरता के बीच विदेशी चावल खरीदार अब सीधे भारत का कर रहे रुख

Gold-Silver Price: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख के नीचे

Gold-Silver Price: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख के नीचे

भारतीय ऑटो खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51% बढ़ी, 24.23 लाख वाहन बिके: FADA

भारतीय ऑटो खुदरा बिक्री अगस्त में 17.51% बढ़ी, 24.23 लाख वाहन बिके: FADA

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

भारत यूरोप के लिए डीजल का एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है: रिपोर्ट

भारत यूरोप के लिए डीजल का एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है: रिपोर्ट

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री