Monday, September 14, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार द्वारा एस.सी. विद्यार्थियों की पढ़ाई का सहारा और मजबूत; प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ₹53.30 करोड़ जारी एवं प्रस्तावित: डॉ. बलजीत कौर केरल में मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम का सम्मान, शेख अबू बक्र फाउंडेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया क्वाड ने टोक्यो में हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास पूरा किया पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी पर साझा किया सुभाषित, कहा- ‘विघ्नहर्ता सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करें’ AI सुरक्षा को लेकर बहस तेज, टेक और सेमीकंडक्टर शेयरों पर दिखा दबाव अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई 9.92 प्रतिशत रही, सरकार ने जारी किए आंकड़े हिंदी दिवस: 14 सितंबर को हुआ ऐतिहासिक फैसला, ऐसे हिंदी बनी राजभाषा ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान एस. जयशंकर ने कई देशों के विदेश मंत्रियों से की द्विपक्षीय वार्ता हिंदी किसी की प्रतिस्पर्धी नहीं, यह भारतीय भाषाओं के बीच आत्मीय संवाद और राष्ट्रीय एकात्मता की अहम कड़ी: अमित शाह

बाज़ार

अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई 9.92 प्रतिशत रही, सरकार ने जारी किए आंकड़े

14 सितंबर, 2026 03:26 PM

सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई अगस्त 2026 के लिए 9.92 प्रतिशत रही, जो जुलाई में 9.78 प्रतिशत थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि अगस्त 2026 में सभी वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) 110.8 रहा, जबकि जुलाई में यह 110.0 था। आंकड़ों से पता चलता है कि प्राथमिक वस्तुओं, ईंधन एवं ऊर्जा तथा विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का समग्र महंगाई पर असर पड़ा।

अगस्त में ईंधन एवं ऊर्जा श्रेणी की महंगाई बढ़कर 22.93 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 20.05 प्रतिशत थी। हाल के सप्ताहों में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर इस श्रेणी पर साफ दिखाई दिया। वहीं, प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई अगस्त में 7.76 प्रतिशत रही, जबकि जुलाई में यह 8.52 प्रतिशत थी। दूसरी ओर, विनिर्मित उत्पादों की महंगाई मामूली बढ़कर 8.37 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने 8.29 प्रतिशत थी।

अगस्त में प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 118.1, ईंधन एवं ऊर्जा का 108.3 और विनिर्मित उत्पादों का 108.8 रहा। जुलाई में ये क्रमशः 117.2, 105.4 और 108.4 थे। डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक-आधारित महंगाई अगस्त में बढ़कर 7.05 प्रतिशत हो गई, जबकि जुलाई में यह 6.65 प्रतिशत थी। इससे संकेत मिलता है कि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भी दबाव बना हुआ है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले महीने अगस्त में थोक महंगाई बढ़ाने वाले प्रमुख कारकों में खनिज तेल (पेट्रोलियम उत्पाद सहित), खाद्य वस्तुएं, खाद्य उत्पादों का विनिर्माण, मूल धातुएं, गैर-खाद्य पदार्थ और रसायन एवं रासायनिक उत्पादों का निर्माण शामिल रहे।

सरकार ने जून 2026 के अंतिम आंकड़ों में भी संशोधन किया है। जून का डब्ल्यूपीआई सूचकांक 110.2 के अस्थायी अनुमान से बढ़ाकर 110.3 कर दिया गया है। इसके साथ ही जून 2026 की थोक महंगाई का अंतिम आंकड़ा 9.87 प्रतिशत से संशोधित होकर 9.97 प्रतिशत कर दिया गया है। आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र के लिए इनपुट उत्पादक मूल्य सूचकांक (इनपुट पीपीआई) अगस्त 2026 में 104.2 रहा। वहीं जून माह का ट्रायल इनपुट पीपीआई 107.1 के अनंतिम अनुमान से संशोधित होकर 105.9 किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

AI सुरक्षा को लेकर बहस तेज, टेक और सेमीकंडक्टर शेयरों पर दिखा दबाव

AI सुरक्षा को लेकर बहस तेज, टेक और सेमीकंडक्टर शेयरों पर दिखा दबाव

भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को मिली 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग, 2025 के बाद निवेश में आया तेज उछाल: रिपोर्ट

भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को मिली 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग, 2025 के बाद निवेश में आया तेज उछाल: रिपोर्ट

बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन को एक साल पूरा हुआ, अश्विनी वैष्णव बोले-इससे अनगिनत अवसरों के द्वार खुले

बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन को एक साल पूरा हुआ, अश्विनी वैष्णव बोले-इससे अनगिनत अवसरों के द्वार खुले

भारतीय रेलवे में माल ढुलाई अगस्त में 5.4 प्रतिशत बढ़ी, यात्री यातायात में भी मजबूत वृद्धि

भारतीय रेलवे में माल ढुलाई अगस्त में 5.4 प्रतिशत बढ़ी, यात्री यातायात में भी मजबूत वृद्धि

मध्य पूर्व में तनाव असर! एफपीआई ने सितंबर में अब तक 14,474 करोड़ रुपए की बिकवाली की

मध्य पूर्व में तनाव असर! एफपीआई ने सितंबर में अब तक 14,474 करोड़ रुपए की बिकवाली की

2026 में नहीं आएगा ओपनएआई का आईपीओ, एआई के धीमे विकास से सहमत : सैम ऑल्टमैन

2026 में नहीं आएगा ओपनएआई का आईपीओ, एआई के धीमे विकास से सहमत : सैम ऑल्टमैन

ब्रिक्स 2026 की मेजबानी पर एक्सपर्ट ने कहा- भारत अब किसी के प्रभाव में नहीं, कनाडा ने बताया 'सुरक्षा द्वीप'

ब्रिक्स 2026 की मेजबानी पर एक्सपर्ट ने कहा- भारत अब किसी के प्रभाव में नहीं, कनाडा ने बताया 'सुरक्षा द्वीप'

सेबी जल्द सीएएस फ्रेमवर्क पर जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपर: रिपोर्ट

सेबी जल्द सीएएस फ्रेमवर्क पर जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपर: रिपोर्ट

सोने और चांदी धड़ाम, महंगाई के डेटा को लेकर निवेशक सतर्क

सोने और चांदी धड़ाम, महंगाई के डेटा को लेकर निवेशक सतर्क

भारतीय शेयर बाजार वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से लाल निशान में खुला; निफ्टी 23,300 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से लाल निशान में खुला; निफ्टी 23,300 के नीचे