Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

अगले 10 वर्षों में टेक्सटाइल और अपैरल उद्योग में 1.4 करोड़ नई नौकरियों की जरूरत होगी: रिपोर्ट

24 जुलाई, 2026 11:47 AM

भारत के टेक्सटाइल और अपैरल (परिधान) उद्योग को घरेलू और वैश्विक बाजार में उभरते अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए अगले 10 वर्षों में करीब 1.4 करोड़ अतिरिक्त कुशल कर्मचारियों की जरूरत होगी। वर्तमान में भारत का टेक्सटाइल और अपैरल क्षेत्र लगभग 4.6 करोड़ लोगों को रोजगार देता है। सरकार और उद्योग के अनुमान के अनुसार, वर्ष 2030 तक इस क्षेत्र में रोजगार बढ़कर करीब 6 करोड़ तक पहुंच सकता है।

यह जानकारी अपैरल, मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग सेक्टर स्किल काउंसिल (एएमएचएसएससी) द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं ने साझा की।

उद्योग के अनुमानों का हवाला देते हुए गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का अपैरल बाजार वर्ष 2030 तक 130 से 150 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान बाजार में 10 से 12 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) रहने की संभावना है। यह वृद्धि उपभोक्ताओं की बदलती पसंद, अलग-अलग अवसरों के लिए नए उत्पादों की बढ़ती मांग, फैशन ट्रेंड और बेहतर वैल्यू वाले उत्पादों की ओर बढ़ते रुझान से प्रेरित होगी।

कार्यशाला में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निर्यातकों, मैन्युफैक्चरर्स, ट्रेनिंग पार्टनर्स और नीति निर्माताओं ने भाग लिया। इस दौरान तेजी से बदल रहे टेक्सटाइल और अपैरल क्षेत्र की भविष्य की स्किल जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार मनीषा सेनसरमा ने कहा कि भारत के कार्यबल का भविष्य सरकार और उद्योग के बीच मजबूत साझेदारी पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि उद्योग को स्किल की जरूरतों की पहचान करने, पाठ्यक्रम तैयार करने, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने, पीएम सेतु पहल के तहत आईटीआई को उन्नत बनाने और बाजार की बदलती मांग के अनुरूप लचीला स्किल इकोसिस्टम तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र के सहयोग से ही ऐसा कार्यबल तैयार किया जा सकता है, जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप हो। साथ ही उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उभरती तकनीकों में लगातार अपस्किलिंग भी जरूरी होगी।

एएमएचएसएससी के चेयरमैन प्रेमल उदानी ने कहा कि कृषि के बाद अपैरल उद्योग भारत में रोजगार देने वाला दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है। नए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स से इस उद्योग के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं, जिससे आने वाले समय में कुशल कर्मचारियों की मांग तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उद्योग के साथ किए जा रहे परामर्श और स्किल गैप स्टडी के जरिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों को उद्योग की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप बनाया जाएगा, ताकि भविष्य के लिए रोजगार के लिए तैयार और उत्पादक कार्यबल उपलब्ध कराया जा सके।

एएमएचएसएससी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत के टेक्सटाइल और अपैरल उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे भारतीय निर्माताओं को नए निर्यात अवसर मिलेंगे और वैश्विक बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता और मजबूत होगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट