Monday, March 23, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री को गोहाना रैली का न्यौता, विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगों का प्रस्ताव पंजाब की आप सरकार का ईमानदारी का नकाब उतर चुका- सीएम नायब सिंह सैनी अप्रैल से जेजेपी के सभी विश्वविद्यालय और मई से एक हजार गांवों के दौरे के कार्यक्रम शुरू – दिग्विजय चौटाला सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार - सीएम नायब सिंह सैनी शहीदों के बलिदान से ही सुरक्षित है देश की आजादीः आरती सिंह राव रुपए की गिरावट से उजागर हुई आर्थिक कुप्रबंधन की सच्चाई : कुमारी सैलजा हिमाचल सरकार के रेस्ट हाउसों में कैटरिंग सेवाओं को आउटसोर्स करने की तैयारी: मुख्यमंत्री CM सुक्खू के मीडिया सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाले तीन आरोपी भट्टाकुफर से गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश का बजट निराशाजनक, जनविरोधी: इंदु गोस्वामी प्रदेश के हर घर-खेत तक पहुंचेगा पानी, डिप्टी सीएम का ऐलान, प्रदेश में 10 हजार जल योजनाएं जारी

फीचर

अंतिम दिन सम्राट शंकर का जादू देखने उमड़ी भीड़, लोग हुए गदगद

09 अगस्त, 2023 08:40 AM

सिरसा, अगस्त।(सतीश बंसल ) चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर के शो बहुत ही अद्भुत रहे, उनके व उनके कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति पर विश्वास करना बहुत ही मुश्किल था। इस तरह के जादू के कार्यक्रम बहुत कम देखने को मिलते हैं।

वे रविवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित सम्राट शंकर जादूगर के कार्यक्रम में पंहुचे। उन्होंने इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सूचना, जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा चल रहे जादुई शो में चारों दिन भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर शो का भरपूर आनंद उठाया, बड़े, बुढे व बच्चे शो देखकर गदगद नजर आए। निःशुल्क जादुई शो को देखने के लिए न केवल साथ लगते जिलों बल्कि राजस्थान व पंजाब से नजदीकी स्थानों से भी शो देखने के लिए लोग पहुंचे।

कुलपति अजमेर सिंह मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से सिरसा जिले को यह सौगात दी गई है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चार दिवसीय निःशुल्क मैजिक शो का आयोजन किया गया है और बड़े हर्ष की बात है कि विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर द्वारा स्वयं यहां पर प्रस्तुति दी है। उन्होंने कहा कि जादू कोई तंत्र-मंत्र का खेल नही है, यह एक कला है जिसे हाथ की सफाई और कुछ यंत्रों की सहायता से किया जाता है। उन्होंने कहा कि सम्राट शंकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उन्होंने विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर व उनकी टीम का जिला सिरसा में तीन दिवसीय निःशुल्क शो दिखाने पर धन्यवाद भी किया।

जादूगर सम्राट शंकर ने जादूई शो के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के साथ अनके सामाजिक पहलुओं का संदेश दर्शकों तक पहुंचाया। जादू के शो का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। सम्राट शंकर जादूगर ने कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के लेखाकार मक्खन सिंह व कर्मचारी सुरेश कुमार को पूर्ण सहयोग देने पर सम्मानित भी किया।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ की झांकी ने कर्तव्य पथ पर बिखेरा सांस्कृतिक जादू, राष्ट्रपति-पीएम और यूरोपीय अतिथि हुए मंत्रमुग्ध

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

बड़ी उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

गेहूं मजबूत; चावल, चीन, खाद्य तेल, दालों में साप्ताहिक गिरावट

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार, उपभोग-आय दोनों में बढ़ोतरी: नाबार्ड सर्वे

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

नई चेतना 4.0 अभियान : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 11 मंत्रालयों ने शुरू की संयुक्त पहल

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया

भारत से कब छटेंगे ज्वालामुखी की राख के बादल, किन-किन शहरों में होगा असर? IMD ने बताया