Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

चंडीगढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड बिशप, पंचकूला में भव्य योग शिविर का आयोजन

21 जून, 2025 02:15 PM

पंचकूला; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज पंचकूला के रेड बिशप परिसर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें योग प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने शिरकत की और सभी को योग के लिए प्रेरित किया।

शिविर में योगाचार्यों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम जैसे कई योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास किया। आयोजन का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता फैलाना और उसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना था।

मुख्य अतिथि रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि यह जीवन को संतुलन, शांति और सकारात्मकता से भरने की संपूर्ण जीवनशैली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज योग एक वैश्विक पहचान बन चुका है।”

रेखा शर्मा ने योगाभ्यास में स्वयं भाग लेकर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोनिका गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए और सभी को योग को जीवनशैली में शामिल करने की अपील की गई।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन