Saturday, November 14, 2026
BREAKING
• भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री • सरकार ने दूसरी तिमाही में 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ की कार्रवाई, 374 सेंडर्स को किया ब्लैकलिस्ट • यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी • अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील • 10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट • ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा • माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल • देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उनको दी श्रद्धांजलि • एनसीआर में अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार, 15 नवंबर को हल्की बारिश के आसार • इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की पुण्यतिथि पर केंदीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेल

अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीत किया बल्लेबाजी का फैसला

अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीत किया बल्लेबाजी का फैसला

14 नवंबर, 2026 11:31 AM

अल अमरात: अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंदीता क्रिकेट के मैदान पर वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय है, ऐसे में इस फाइनल मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारतीय टीम को लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया के पास न सिर्फ उस हार का बदला लेने का मौका है, बल्कि ट्रॉफी अपने नाम करते हुए चैंपियन बनने का मौका है।

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को एक बार फिर सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। आर्यवीर पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच को छोड़कर बाकी तीनों मैचों में शानदार रहे हैं। आर्यवीर सहवाग ने पिछले तीन मैचों में 70, 160 और 51 रन की पारियां खेली हैं। अर्जुन राजपूत ने भी पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। इस अहम मुकाबले में भी राजपूत से टीम इंडिया को यादगार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले काफी रोमांचक होते रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 17 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 13 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। 1 मैच बेनतीजा रहा है। 2021 के बाद से भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब रहा है। पिछले 7 मैचों में भारतीय टीम सिर्फ 2 मैच जीत सकी है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, चिगुरुपति वेंकट।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, नकाब शफीक।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

सबा करीम : 15 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू, एक इंजरी से इंटरनेशनल करियर खत्म

सबा करीम : 15 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू, एक इंजरी से इंटरनेशनल करियर खत्म

अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीत किया बल्लेबाजी का फैसला

अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीत किया बल्लेबाजी का फैसला

'मैं एक बेहतर खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में लौटना चाहता हूं': सैम कोंस्टास

'मैं एक बेहतर खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में लौटना चाहता हूं': सैम कोंस्टास

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: दीप्ति शर्मा सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पुरुषों में मार्को जानसेन रहे अव्वल

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: दीप्ति शर्मा सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पुरुषों में मार्को जानसेन रहे अव्वल

डेब्यूटेंट साकिब खान ने झटके 7 विकेट, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

डेब्यूटेंट साकिब खान ने झटके 7 विकेट, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, महली बियर्डमैन का डेब्यू

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, महली बियर्डमैन का डेब्यू

'यह पूरी तरह से बकवास है', 'सैंडपेपर विवाद' पर ख्वाजा के दावों को लेकर खुलकर बोले पैट कमिंस

'यह पूरी तरह से बकवास है', 'सैंडपेपर विवाद' पर ख्वाजा के दावों को लेकर खुलकर बोले पैट कमिंस

चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग-11 में तीन बदलाव

चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग-11 में तीन बदलाव

ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया

ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया