Saturday, November 14, 2026
BREAKING
• आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: दीप्ति शर्मा सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पुरुषों में मार्को जानसेन रहे अव्वल • डेब्यूटेंट साकिब खान ने झटके 7 विकेट, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ • भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाने जा रही है, कोई भी उठक-बैठक करे फर्क नहीं पड़ेगा : अनिल विज • इस बार पंजाब में चुटकुलों वाली नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी की विकास वाली सरकार बनाएंगे : नायब सिंह सैनी • कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी परेशान, राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए सरकार : कुमारी सैलजा • हरियाणा में गांव-गांव पहुंचा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, चौपालों में उठा वोट चोरी और SIR का मुद्दा • किसानों की मांग के मुताबिक गन्ने के भाव 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करे सरकार : भूपेन्द्र हुड्डा • पंजाब को विकास और जवाबदेही पर ध्यान देने वाले नेतृत्व की जरूरत है : हरियाणा के सीएम सैनी • जालंधर में बोले सीएम सैनी- कमल का फूल विकास की गारंटी, पंजाब को नंबर वन बनाएंगे • अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका

खेल

डेब्यूटेंट साकिब खान ने झटके 7 विकेट, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

14 नवंबर, 2026 11:11 AM

रावलपिंडी: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मुकाबले में डेब्यूटेंट साकिब खान ने पारी में 7 विकेट चटकाने के साथ 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब जीता। अब सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया है, जो 17 नवंबर से इसी मैदान पर खेला जाएगा।

इसी के साथ साकिब खान डेब्यू मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब जीतने वाले पाकिस्तान के सातवें खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह कारनामा मोहम्मद जाहिद, अजहर महमूद, मोहम्मद सामी, यासिर हमीद, फवाद आलम और आबिद अली ने किया था।

रावलपिंडी में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने अपनी पहली पारी 434/9 के स्कोर पर घोषित की। अजान ओवैस ने तैय्यब आरिफ के साथ पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। ओवैस 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद तैय्यब (57) भी पवेलियन लौट गए।

पाकिस्तान ने 90 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद मोहम्मद ताहा (51) ने कप्तान बाबर आजम (50) के साथ 69 रन, जबकि सऊद शकील (93) के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को दोहरे शतक के पार पहुंचा दिया। इसके बाद सऊद ने गाजी गोरी (48) के साथ छठे विकेट के लिए 96 रन जुटाए।

श्रीलंकाई खेमे से असिथा फर्नांडो और दिलशान मधुशंका ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि लाहिरू कुमारा, मिलन प्रियानाथ रत्नायके और सोनल दिनुशा ने 1-1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 446 रन बनाकर 12 रनों की मामूली बढ़त हासिल कर ली। कामिंदु मेंडिस (58) ने लाहिरू उदारा (42) के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन और धनंजय डी सिल्वा के साथ चौथे विकेट के लिए 90 रन जोड़कर टीम को 155 के स्कोर तक पहुंचाया।

यहां से कप्तान कुसल मेंडिस ने पांचवें विकेट के लिए धनंजय डी सिल्वा के साथ 249 रन जोड़कर टीम को 400 के पार पहुंचा दिया। धनंजय 20 चौकों के साथ 167 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कुसल मेंडिस ने 10 चौकों और 4 छक्कों के साथ 119 रन की पारी खेली। पाकिस्तानी खेमे से साकिब खान ने 130 रन देकर 7 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, एक विकेट रजाउल्लाह ने अपने नाम किया।

पाकिस्तानी टीम ने अंतिम दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में 84.5 ओवरों का सामना किया, जिसमें 8 विकेट गंवाकर 284 रन बनाए। इस पारी में पाकिस्तान ने 57 के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए थे।

यहां से सऊद शकील (97) ने बाबर आजम (34) के साथ चौथे विकेट के लिए 50 रन, जबकि गाजी गोरी (35) के साथ छठे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी करते हुए अंतिम दिन तक टीम को ऑलआउट होने से बचाया। इस पारी में श्रीलंकाई खेमे से मिलन प्रियानाथ रत्नायके ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: दीप्ति शर्मा सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पुरुषों में मार्को जानसेन रहे अव्वल

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: दीप्ति शर्मा सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, पुरुषों में मार्को जानसेन रहे अव्वल

टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, महली बियर्डमैन का डेब्यू

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, महली बियर्डमैन का डेब्यू

'यह पूरी तरह से बकवास है', 'सैंडपेपर विवाद' पर ख्वाजा के दावों को लेकर खुलकर बोले पैट कमिंस

'यह पूरी तरह से बकवास है', 'सैंडपेपर विवाद' पर ख्वाजा के दावों को लेकर खुलकर बोले पैट कमिंस

चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग-11 में तीन बदलाव

चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग-11 में तीन बदलाव

ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया

ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन

धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन और कॉनवे की वापसी