Monday, July 07, 2025
BREAKING
ब्राजील में भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा पर की प्रसन्नता व्यक्त वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत में कभी नहीं हुई ईंधन की कमी : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी सरकार के निरंतर प्रयासों से जंगल सफारी पर्यटन को एक नई पहचान मिली: पुष्कर सिंह धामी सरकार का लक्ष्य भारत को आपूर्ति श्रृंखलाओं में वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय भागीदार बनना है: पीयूष गोयल दिल्ली में 1400 नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को मिली स्थायी नौकरी, जेपी नड्डा और रेखा गुप्ता ने पिछली सरकारों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप बिक्रम सिंह मजीठिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, नाभा जेल भेजा गया भारत-अर्जेंटीना ने पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ड्रोन प्रौद्योगिकी साझेदारी पर की चर्चा केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अन्य नेताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को की पुष्पांजलि अर्पित हजरत इमाम हुसैन का बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है : पीएम मोदी पीएम मोदी ने दलाई लामा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बताया- प्रेम और करुणा के प्रतीक

हरियाणा

“हिन्दी का विरोध, हिन्दुस्तान का विरोध है” – अनिल विज

04 जुलाई, 2025 05:27 PM

चंडीगढ़, 4 जुलाई: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जो लोग हिन्दी का विरोध करते हैं, वे हिन्दुस्तान का विरोध करते हैं, क्योंकि हिन्दी हिन्दुस्तान की मातृभाषा है।” विज ने यह बयान महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दी देश के संघीय ढांचे को जोड़ने वाला सूत्र है, और इसका विरोध करना देश की एकता को चोट पहुंचाना है।

 विज ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है, जिसने कभी भी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की। समाजवादी पार्टी नेताओं द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए विज ने कहा कि ये लोग भाजपा का असली चरित्र नहीं जानते। उन्होंने कहा, “भाजपा पूरे देश के लिए काम करने वाली पार्टी है, न कि किसी धर्म या जाति के लिए।”

GST पर विपक्ष के आरोपों को किया खारिज

GST को लेकर राहुल गांधी के “आर्थिक अन्याय का हथियार” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि GST में लगातार बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा, “लोगों की खरीद क्षमता बढ़ रही है, व्यापार बढ़ रहा है, रोजगार मिल रहा है, तभी तो GST बढ़ रहा है। इसका बढ़ना विकास का प्रतीक है।”

AAP पर कड़ा हमला, केजरीवाल को बताया ‘नीचे ही रहने लायक’

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि AAP ने राजनीति को गंदा करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप पार्टी ने सरकार के पैसे से लोगों को लालच देकर वोट खरीदने की परंपरा शुरू की, और अब पार्टी के कई मंत्री और नेता जेलों में बंद हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “केजरीवाल जी ऊपर-नीचे की बात करते हैं, तो ईश्वर करे आप हमेशा नीचे ही रहो।”

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

HPSC अभ्यार्थियों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपा ज्ञापन

HPSC अभ्यार्थियों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपा ज्ञापन

DCP सृष्टि गुप्ता का देर रात औचक निरीक्षण: क्लबों, शराब ठेकों व ड्रिंक एंड ड्राइव पर कसी लगाम

DCP सृष्टि गुप्ता का देर रात औचक निरीक्षण: क्लबों, शराब ठेकों व ड्रिंक एंड ड्राइव पर कसी लगाम

सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं है बल्कि जनसेवा और राष्ट्र सेवा करने के लिए मिलती है: कुमारी सैलजा

सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं है बल्कि जनसेवा और राष्ट्र सेवा करने के लिए मिलती है: कुमारी सैलजा

भर्ती घोटाले पर रणदीप सुरजेवाला का हमला: HPSC को बताया ‘हेराफेरी सर्विस कमीशन’, दोबारा भर्ती कराने की मांग

भर्ती घोटाले पर रणदीप सुरजेवाला का हमला: HPSC को बताया ‘हेराफेरी सर्विस कमीशन’, दोबारा भर्ती कराने की मांग

नई सहकारिता नीति से समाज, देश में होंगे क्रांतिकारी बदलाव: डॉ अरविंद शर्मा

नई सहकारिता नीति से समाज, देश में होंगे क्रांतिकारी बदलाव: डॉ अरविंद शर्मा

संसद भवन में उठी महिला शक्ति की गूंज विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा पधारने पर सभी प्रतिभागियों का आभार जताया

संसद भवन में उठी महिला शक्ति की गूंज विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा पधारने पर सभी प्रतिभागियों का आभार जताया

एक बार फिर बारिश ने खोली बीजेपी सरकार की पोल- हुड्डा

एक बार फिर बारिश ने खोली बीजेपी सरकार की पोल- हुड्डा

बाहरियों के भरोसे हरियाणा, युवाओं के हकों पर डाका: अभय सिंह चौटाला

बाहरियों के भरोसे हरियाणा, युवाओं के हकों पर डाका: अभय सिंह चौटाला

हरियाणवियों के अधिकारों पर भारी पड़ रहा है बीजेपी का बाहरी प्रेम- हुड्डा

हरियाणवियों के अधिकारों पर भारी पड़ रहा है बीजेपी का बाहरी प्रेम- हुड्डा

पर्यटन में हरियाणा की नई उड़ान: दिल्ली-एनसीआर में डिज़नीलैंड बनाने की तैयारी, सूरजकुंड में होंगे सालाना तीन मेले

पर्यटन में हरियाणा की नई उड़ान: दिल्ली-एनसीआर में डिज़नीलैंड बनाने की तैयारी, सूरजकुंड में होंगे सालाना तीन मेले