Monday, July 07, 2025
BREAKING
Himachal: मुख्यमंत्री ने दिया बादल फटने की बढ़ती घटनाओं पर अध्ययन की आवश्यकता पर बल 'मिनी स्विट्जरलैंड' खज्जियार में पैराग्लाइडिंग पर लगा ब्रेक! जानिए क्या है कारण हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 49 HPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किस जिले में किसे भेजा गया Mukesh Ambani बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जानें कितने अरब डॉलर की संपत्ति के बने मालिक 913 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना ये शेयर, 20% की लगाई ऊंची छलांग करेंसी बाजार में उथल-पुथल, 13 जून के बाद रुपए में सबसे बड़ी गिरावट, जानिए क्यों? 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग और बीमा सेवाएं हो सकती हैं ठप, जानिए क्यों? ब्राजील में भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा पर की प्रसन्नता व्यक्त वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत में कभी नहीं हुई ईंधन की कमी : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी सरकार के निरंतर प्रयासों से जंगल सफारी पर्यटन को एक नई पहचान मिली: पुष्कर सिंह धामी

हरियाणा

पर्यटन में हरियाणा की नई उड़ान: दिल्ली-एनसीआर में डिज़नीलैंड बनाने की तैयारी, सूरजकुंड में होंगे सालाना तीन मेले

03 जुलाई, 2025 12:44 PM

चंडीगढ़; हरियाणा सरकार राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए एक महत्त्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की और प्रदेश के प्रमुख पर्यटन परियोजनाओं को लेकर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वर्ल्ड-क्लास डिज़नीलैंड बनाने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए गुरुग्राम के मानेसर में पचगांव चौक के पास लगभग 500 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। यह स्थान कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर से जुड़ा है।

सैनी ने कहा कि यह परियोजना न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, बल्कि हजारों रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि डिज़नीलैंड के निर्माण से हरियाणा वैश्विक पर्यटन गंतव्यों की सूची में शामिल हो सकेगा।

सूरजकुंड मेले को मिलेगा नया विस्तार
फरीदाबाद स्थित विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले को साल में तीन बार आयोजित करने का प्रस्ताव सामने आया है। अब हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के साथ-साथ दीपावली मेला और पुस्तक मेला भी आयोजित होंगे। इससे स्थानीय और विदेशी कलाकारों, शिल्पकारों को मंच मिलेगा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बल मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए केंद्र से मांगा आर्थिक सहयोग
मुख्यमंत्री सैनी ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को और भव्य बनाने के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के कर्म संदेश को विश्वभर में फैलाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला यह महोत्सव हरियाणा को तीर्थाटन व सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से वैश्विक पहचान दिला सकता है। इसमें अंतरराष्ट्रीय कलाकारों, शिल्पकारों और पर्यटकों की बड़ी भागीदारी होती है।

मुख्यमंत्री का उद्देश्य: हरियाणा बने सांस्कृतिक और पर्यटन हब
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। डिज़नीलैंड, सूरजकुंड मेले और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसी परियोजनाएं न केवल राज्य के सांस्कृतिक वैभव को दुनिया तक पहुंचाएंगी, बल्कि आर्थिक रूप से भी प्रदेश को मजबूत करेंगी।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 49 HPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किस जिले में किसे भेजा गया

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 49 HPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किस जिले में किसे भेजा गया

HPSC अभ्यार्थियों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपा ज्ञापन

HPSC अभ्यार्थियों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपा ज्ञापन

DCP सृष्टि गुप्ता का देर रात औचक निरीक्षण: क्लबों, शराब ठेकों व ड्रिंक एंड ड्राइव पर कसी लगाम

DCP सृष्टि गुप्ता का देर रात औचक निरीक्षण: क्लबों, शराब ठेकों व ड्रिंक एंड ड्राइव पर कसी लगाम

सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं है बल्कि जनसेवा और राष्ट्र सेवा करने के लिए मिलती है: कुमारी सैलजा

सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं है बल्कि जनसेवा और राष्ट्र सेवा करने के लिए मिलती है: कुमारी सैलजा

भर्ती घोटाले पर रणदीप सुरजेवाला का हमला: HPSC को बताया ‘हेराफेरी सर्विस कमीशन’, दोबारा भर्ती कराने की मांग

भर्ती घोटाले पर रणदीप सुरजेवाला का हमला: HPSC को बताया ‘हेराफेरी सर्विस कमीशन’, दोबारा भर्ती कराने की मांग

नई सहकारिता नीति से समाज, देश में होंगे क्रांतिकारी बदलाव: डॉ अरविंद शर्मा

नई सहकारिता नीति से समाज, देश में होंगे क्रांतिकारी बदलाव: डॉ अरविंद शर्मा

संसद भवन में उठी महिला शक्ति की गूंज विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा पधारने पर सभी प्रतिभागियों का आभार जताया

संसद भवन में उठी महिला शक्ति की गूंज विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा पधारने पर सभी प्रतिभागियों का आभार जताया

एक बार फिर बारिश ने खोली बीजेपी सरकार की पोल- हुड्डा

एक बार फिर बारिश ने खोली बीजेपी सरकार की पोल- हुड्डा

बाहरियों के भरोसे हरियाणा, युवाओं के हकों पर डाका: अभय सिंह चौटाला

बाहरियों के भरोसे हरियाणा, युवाओं के हकों पर डाका: अभय सिंह चौटाला

हरियाणवियों के अधिकारों पर भारी पड़ रहा है बीजेपी का बाहरी प्रेम- हुड्डा

हरियाणवियों के अधिकारों पर भारी पड़ रहा है बीजेपी का बाहरी प्रेम- हुड्डा